गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा भौवापार ग्राम में चलाए जा रहे सप्त दिवसीय विशिष्ट शिविर के सातवें दिन रविवार को स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं द्वारा सड़क सुरक्षा पर जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
गाँव के गलियों में तथा घर घर जा कर हेलमेट, सीट बेल्ट, साइड मिरर लगाने और ट्रैफिक नियमों के पालन करने के लिए जागरूक किया गया। स्वयं सेवकों ने शिविर के अंतिम दिन एक बार फिर मुन्जेश्वर नाथ मंदिर में सफाई अभियान चलाया गया।
संध्याकालीन सत्र में गांव के प्रबुद्धजनों ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सड़क सुरक्षा को लेकर आने वाली समस्याओं पर चर्चा की तथा शिविर की भूरी भूरी प्रशंसा की।
कार्यक्रम में महात्मा गांधी इकाई, गुरु श्री गोरक्षनाथ इकाई, शहीद भगत सिंह इकाई तथा कबीर इकाई के कार्यक्रम अधिकारी क्रमशः डॉ. पवन कुमार, डॉ.प्रदीप राजोरिया, डॉ. श्री प्रकाश सिंह तथा डॉ. गिरिजेश कुमार यादव की भी उपस्थिति रही।
डीएम ने अधिकारियों को प्रचार-प्रसार तेज करने के दिए निर्देश, तहसीलों और नगरीय निकायों में…
मेहदावल, खलीलाबाद और धनघटा विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम सूची प्रकाशित, वेबसाइट पर भी मिलेगी जानकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग ने शोध के क्षेत्र…
पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, पॉक्सो एक्ट, महिला हेल्पलाइन और निःशुल्क…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत…
कुछ लोग दुनिया से विदा होकर भी इतिहास में जीवित रहते हैं। उनके विचार, कर्म…