रमज़ान के पाक महीने में देश की उन्नति के लिए ऐमन फातिमा ने रखा पहला रोज़ा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। रमज़ान के पाक महीने में महानगर के पादरी बाजार की 8 वर्षीय ‘ऐमन फातिमा’ ने अपने जीवन का पहला रोज़ा देश की उन्नति प्रगति और आपसी सौहार्द व भाईचारे के लिए रखा । नवल्स अकादमी के प्राचार्य वारिस सिद्दीकी की पुत्री ऐमन ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ इस आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत देश के एकता और अखंडता के लिए की। उनके माता-पिता ने इस खास मौके पर उन्हें ढेरों दुआएं और आशीर्वाद दिए। उन्होंने कहा कि ऐमन की राष्ट्रहित में यह पहल न सिर्फ उनके लिए गर्व की बात है, बल्कि यह अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणादायक है। पिता वारिस सिद्दीकी ने बताया कि पिछले कई दिनों से बिटिया रोज़े के बारे में अपनी अम्मी जरीना खातून से पूछ कर उत्साहित हो रही थी और रमज़ान के पहले दिन सभी विधि विधान के अनुसार रोजा पूरा किया l नवल्स समूह के अध्यक्ष डॉ. संजयन त्रिपाठी ने बिटिया को बधाई देते उज्ज्वल भविष्य की कामना की l
ऐमन फातिमा ने कहा, “रमज़ान सब्र, इबादत और मगफिरत का महीना है। मैंने इसे दिल से अपनाया और अल्लाह से दुआ मांगी कि वह हम सभी देशवासियों को अमन चैन का मामला फरमाएं।” इस मौके पर परिजनों और सुधिजनों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और इस खास दिन को यादगार बनाया।

Karan Pandey

Recent Posts

साइबर ठगी के 97 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना भटनी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार…

2 hours ago

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से छात्रों और नागरिकों का सर्वांगीण विकास संभव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक संस्था रविदास समाज कल्याण सेवा संस्थान, भैंसाहा के तत्वावधान में…

2 hours ago

महिला सफाई मित्र ने नगर विकास मंत्री का किया आत्मीय स्वागत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मऊ में स्वच्छता…

2 hours ago

सदर तहसील में आयुष्मान कार्ड शिविर, 50 लाभार्थियों के बने कार्ड

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर शून्य गरीबी में चिन्हित पंजीकृत निर्माण श्रमिक…

2 hours ago

दलित बस्ती क़ी जर्ज़र सड़क पर चलने को मजबूर ग्रामीण

खण्ड विकास अधिकारी को सौपा ज्ञापन बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित बस्ती…

2 hours ago

पिस्टल से खेलना पड़ा भारी, दोस्त के सिर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज में मौत

समरधीरा चौराहे पर अंडे की दुकान में चार दोस्त कर रहे थे पार्टी, हथियार में…

2 hours ago