सड़क सुरक्षा माह का हुआ शुभारंभ

जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को किया रवाना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बृहस्पतिवार को एआरटीओ कार्यालय के निकट सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया। सड़क सुरक्षा माह 5 जनवरी से 4 फरवरी तक मनाया जाएगा, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे

इस अवसर पर संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने समस्त लोगों से यातायात नियमों का पालन स्वप्रेरणा से करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि देश में औसतन 15 लोग प्रति घंटे सड़क हादसों में अपनी जान गंवाते हैं। इनमें से अधिकांश युवा होते हैं। सड़क दुर्घटना में किसी परिजन की असामयिक मृत्यु से परिवार को गहरे दुख से गुजरना पड़ता है। इसलिए परिवार के बड़े-बुजुर्ग सुनिश्चित करें कि घर से युवा जब दोपहिया वाहनों से बाहर निकले तो हेल्मेट अवश्य लगाएं और यातायात नियमों का पालन करें। सीट बेल्ट का प्रयोग करें एवं ड्राइविंग करते समय मोबाइल का प्रयोग न करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि मार्ग में सड़क दुर्घटना में घायल कोई व्यक्ति दिखे तो उसकी सूचना तत्काल 112 नंबर पर अथवा क्षेत्र के संबंधित किसी भी जिम्मेदार अधिकारी को दें। इससे उसकी जान बचाई जा सकती है। जिलाधिकारी ने कहा कि तेज गति से वाहन न चलाए। गलत तरीके से ओवरटेक न करें। हेडलाइट हाई बीम पर नहीं जलाएं। नींद, थकान एवं नशे की दशा में वाहन बिल्कुल न चलाये।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि भारत में लगभग पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं प्रतिवर्ष होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मृत्यु हो जाती है। थोड़ी सावधानी बरतकर एवं ट्रैफिक नियमों का पालन कर इनसे बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं को कम करने में पुलिस का सहयोग करें और सुरक्षित रहें।

मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटना को कम करने में प्रशासन के साथ जन सहयोग भी अत्यंत आवश्यक है। यदि लोग स्वप्रेरणा से ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे तो दुर्घटनाएं स्वतः कम हों जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई और गुड सेमेरिटन संजय पाठक को सम्मानित भी किया। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत वाहन रैली को भी रवाना किया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ राजेश झा, अधीक्षण अभियंता जीएस वर्मा, एआरटीओ आशुतोष शुक्ला, अधीक्षण अभियंता डीआईओएस विनोद राय, एक्सईएन पीडब्लूडी आरके सिंह, पीटीओ अनिल तिवारी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

6 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

6 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

8 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

8 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

8 hours ago