आगामी चैत्र रामनवमी मेला के दृष्टिगत रोड डायवर्जन

बाराबंकी(राष्ट्र की परम्परा) जनपद अयोध्या जाने वाले लोगो के लिए सासन द्वारा के आगामी चैत्र रामनवमी मेला के दृष्टिगत दिनांक 14.04.2024 को समय दोपहर 2:00 बजे से दिनांक 19.04.2024 को समय रात्रि 12:00 बजे तक रूट डायवर्जन किया गया है

जनपद बाराबंकी में सफदरगंज चौराहा से बद्दोसराय मार्ग में चंदवारा मोड़ के समीप मार्ग में स्थित पुलिया टूट गयी है, जो निर्माणाधीन है, जिससे इस मार्ग पर चार पहिया वाहनों का आवगमन पूर्णतया बन्द है, जिसके दृष्टिगत जनपद गोरखपुर, संतकबीर नगर, बांसी, मेंहदावल, डुमरियागंज, उतरौला, बलरामपुर से आने वाले वाहन जरवल रोड तिराहा से वापस आकर बहराइच की ओर जाकर टिकोरा मोड़ से चहलारी घाट रोड से होते हुये सिधौली सीतापुर- लखनऊ मार्ग एवं बहराइच गोंण्डा व श्रावस्ती से आने वाले वाहन टिकोरा मोड़ से चहलारी घाट रोड होते हुये सिधौली सीतापुर लखनऊ मार्ग से गन्तव्य को जा सकेगे।

गोरखपुर, संतकबीरनगर से आने वाले वाहनों को मेंहदावल, बांसी, डुमरियागंज, उतरौला, बलरामपुर, गोण्डा से आने वाले वाहन जरवल रोड तिराहा से वापस आकर बहराइच की ओर जाकर टिकोरा मोड़ से चहलरीघाट रोड होते हुये सिधौली, सीतापुर-लखनऊ मार्ग में डायवर्जन किये जाने की आवश्यकता है। जनपद कानपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को कानपुर, उन्नाव, मौरावां, मोहनलालगंज, गोसाईगंज, चांद सराय से पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर डायवर्ट किया गया हैं।

बलरामपुर, बहराइच, गोण्डा, श्रावस्ती, से अयोध्या होकर लखनऊ जाने वाले वाहनों को टिकोरा मोड़ से चहलरीघाट रोड होते हुये सिधौली सीतापुर-लखनऊ मार्ग डायवर्ट किया गया है।

लखनऊ से बाराबंकी की ओर से आने वाले हल्के वाहनों को रामनगर, बाराबंकी से चौकाघाट, जरवल रोड, कर्नलगंज होते हुए गन्तव्य को जा सकेगे।

लखनऊ से बाराबंकी की ओर से आने वाले भारी वाहनों को लखनऊ से ही पूर्वाचंल एक्प्रेस-वे से हो करके अपने गन्तव्य स्थान को जाएगा। 

बाराबंकी से अयोध्या की ओर आने वाले सभी वाहनों को भिटरिया (रामसनेही घाट) से असन्द्रा होते हुए हैदरगढ़ से पूर्वाचंल एक्प्रेस-वे से गन्तव्य को जा सकेगे।
उक्त जानकारी बाराबंकी पुलिस द्वारा जन मानस को सूचना हेतु प्रसारित की गई है ।

नोट- जनपद बाराबंकी से जनपद अयोध्या की ओर विभिन्न जनपद से आने वाले मालवाहक भारी वाहन, ट्रक, डी०सी०एम० ट्रैक्टर का डायवर्जन किया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

दिवाली की आतिशबाजी से दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI 400 के पार; सांस लेने में परेशानी

दिवाली के जश्न के बाद दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता में भारी गिरावट दर्ज की…

1 hour ago

सोमवती अमावस्या पर बन रहा विशेष संयोग, जानें सभी 12 राशियों का भाग्य, शिक्षा, धन, प्रेम और करियर का हाल

पंचांग एवं विशेष धार्मिक महत्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या और सोमवती अमावस्या का विशेष…

1 hour ago

सोनबरसा में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पिता-पुत्र समेत चार घायल

जोरदार टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी…

2 hours ago

एंबुलेंस के इंतजार में बीता कीमती वक्त, इलाज के दौरान घायल ने तोड़ा दम

सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर होने के बाद सरकारी एंबुलेंस में देरी का परिजनों ने…

2 hours ago

24 घंटे के भीतर महुआडीह पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

ग्रामीण बैंक के सीएसपी से चोरी हुए 1.18 लाख रुपये शत-प्रतिशत बरामद, घर में कपड़ों…

15 hours ago

राजपुर आश्रम की उपशाखा शिवपुर में धूमधाम से मनाया गया दीपावली महोत्सव

महात्मा जयप्रभानंद जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा-अर्चना, आरती के बाद…

17 hours ago