कूड़ा रखने को लेकर दो पक्षो में जमकर मारपीट

बरहज देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) थाना क्षेत्र ग्राम खोरी में कूड़ा रखने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुआ झगड़ा छुड़ाने गई महिला गंभीर रूप से घायल हो गई,सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने महिला को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने महिला की गम्भीर हालत देख सदर अस्पताल देवरिया रेफर कर दिया।
सोमवार को रामविचार विश्वकर्मा उम्र 55 व गांव के ही राम नक्षत्र कनौजिया 60 पुत्र स्वर्गीय सुखारी कनौजिया के बिच कूड़ा रखने को लेकर जमकर मारपीट होने लगा जिसमें बीच-बचाव करने गई महिला उर्मिला देवी 45 गंभीर रूप से घायल हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से उर्मिला देवी को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज लाया जहां पर चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल देवरिया के लिए रेफर कर दिया।
संपर्क सूत्रों की माने तो रामविचार विश्वकर्मा की गांव में एक पुरानी मकान थी जो जर्जर अवस्था हो जाने के कारण गिर गई थी और 5 वर्ष पहले वह गांव से बाहर रोड पर दूसरी मकान बनवा कर रहे थे सोमवार को राम नछत्तर कनौजिया के घर के लोग उनके मकान में कूड़ा फेंकने गए थे जिसको लेकर दोनों परिवारों के लोगो में तू तू मैं मैं के बाद जमकर मारपीट होने लगा जिसमें दोनों परिवारों के लोगो के बीच लाठी डंडा ईट पत्थर चलने लगा इस दौरान बीच-बचाव करने गई महिला उर्मिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका इलाज सदर अस्पताल देवरिया में चल रहा है।
इस संबंध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष बरहज जयशंकर मिश्र ने बताया की जानकारी मिली है महिला का मेडिकल कराया जा रहा है मामले की जांच की जा रही है आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

3 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

3 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

3 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

3 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

3 hours ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

3 hours ago