अमीर लोग गरीब बनकर गरीबों का राशन स्वयं डकार रहे

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) पयागपुर विकासखंड अंतर्गत 7332 अंतोदय कार्ड धारकों में अभी ई केवाईसी के बावजूद तमाम अमीर लोग अंत्योदय योजना का लाभ लेकर गरीब लोगों का हक खा रहे हैं | यदि इसका निष्पक्ष जांच विभाग द्वारा कराया जाए तो तमाम लोग अंतोदय योजना के लाभ से वंचित हो जाएंगे! मिली जानकारी अनुसार पयागपुर में लगभग 87 ग्राम पंचायत है जहां पर हर ग्राम पंचायत में अगर मिनिमम 5 लोगों का रेसियो लिया जाए तो लगभग हर महीने 435 अमीर लोग अंत्योदय योजना के गरीब लोगों का आज भी हक मार रहे हैं। अगर इस प्रकार के फर्जी वाडा पर गहनता से विचार किया जाए तो अंत्योदय योजना में एक यूनिट पर 35 किलो अनाज दिया जा रहा है! जिससे हर महीने अमीर लोग लगभग 15 कुंटल अनाज गरीबों का डकार रहे हैं! गरीबों का हक मार कर इन लोगों के सेहत पर कुछ भी प्रभाव नहीं पड़ रहा है !जिनका घर छप्पर का बना हुआ है! जमीन भी काम है उनका अंत्योदय कार्ड आज तक नहीं बना है! बल्कि अमीर लोगों का अंत्योदय कार्ड बना हुआ है। जिनके पास टीवी, फ्रिज ,कूलर ,वाशिंग मशीन ट्रैक्टर ,मोटरसाइकिल,कार और पक्का मकान है। उन लोगों को अभी तक अंत्योदय अन्न योजना का अनाज दिया जा रहा है। लेकिन गरीबों की तरफ कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है। 7332 अंतोदय कार्ड धारको मे सैकडो अमीर लोग अंतोदय अन्न योजना का लाभ खाकर गरीब बने हुए हैं। पयागपुर ब्लॉक के अधिकांश गांव में ऐसी कमोबेश स्थिति बनी हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही अंत्योदय अन्न योजना का पूर्ण रूप से लाभ गरीबों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक ऐसे लोगों के खिलाफ जरूर जांच होनी चाहिए कि वह गरीब है या अमीर है। गरीबों के बच्चे भूखे मर रहे हैं।जबकि अमीर के बच्चे अंत्योदय अन्न योजना का अनाज खाकर मस्त हो रहे हैं। इस संदर्भ में जब उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग को पत्राचार कर इसकी जांच कराई जाएगी। जो पात्र होंगे उन्हीं को अंतोदय योजना के अंतर्गत लाभ मिल सकेगा।

Karan Pandey

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

21 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago