अमीर लोग गरीब बनकर गरीबों का राशन स्वयं डकार रहे

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। पयागपुर विकासखंड अंतर्गत 7332 अंतोदय कार्ड धारकों में अभी ई केवाईसी के बावजूद तमाम अमीर लोग अंत्योदय योजना का लाभ लेकर गरीब लोगों का हक खा रहे हैं। यदि इसका निष्पक्ष जांच विभाग द्वारा कराया जाए तो तमाम लोग अंतोदय योजना के लाभ से वंचित हो जाएंगे। मिली जानकारी अनुसार पयागपुर में लगभग 87 ग्राम पंचायत है जहां पर हर ग्राम पंचायत में अगर मिनिमम 5 लोगों का रेसियो लिया जाए तो लगभग हर महीने 435 अमीर लोग अंत्योदय योजना के गरीब लोगों का आज भी हक मार रहे हैं। अगर इस प्रकार के फर्जी वाडा पर गहनता से विचार किया जाए तो अंत्योदय योजना में एक यूनिट पर 35 किलो अनाज दिया जा रहा है। जिससे हर महीने अमीर लोग लगभग 15 कुंटल अनाज गरीबों का डकार रहे हैं! गरीबों का हक मार कर इन लोगों के सेहत पर कुछ भी प्रभाव नहीं पड़ रहा है !जिनका घर छप्पर का बना हुआ है। जमीन भी काम है उनका अंत्योदय कार्ड आज तक नहीं बना है! बल्कि अमीर लोगों का अंत्योदय कार्ड बना हुआ है। जिनके पास टीवी, फ्रिज ,कूलर ,वाशिंग मशीन ट्रैक्टर ,मोटरसाइकिल,कार और पक्का मकान है! उन लोगों को अभी तक अंत्योदय अन्न योजना का अनाज दिया जा रहा है। लेकिन गरीबों की तरफ कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है। 7332 अंतोदय कार्ड धारको मे सैकडो अमीर लोग अंतोदय अन्न योजना का लाभ खाकर गरीब बने हुए हैं! पयागपुर ब्लॉक के अधिकांश गांव में ऐसी कमोबेश स्थिति बनी हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही अंत्योदय अन्न योजना का पूर्ण रूप से लाभ गरीबों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक ऐसे लोगों के खिलाफ जरूर जांच होनी चाहिए कि वह गरीब है या अमीर है। गरीबों के बच्चे भूखे मर रहे हैं। जबकि अमीर के बच्चे अंत्योदय अन्न योजना का अनाज खाकर मस्त हो रहे हैं। इस संदर्भ में जब उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग को पत्राचार कर इसकी जांच कराई जाएगी! जो पात्र होंगे उन्हीं को अंतोदय योजना के अंतर्गत लाभ मिल सकेगा।

Karan Pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर बैच का स्टेट डायरेक्टर ने किया उद्घाटन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) देवरिया में…

7 hours ago

चुनावी रंजिश में जान से मारने की धमकी, युवक ने प्रशासन से लगाई सुरक्षा की गुहार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कनईचा गांव में चुनावी रंजिश…

7 hours ago

सड़क हादसे मे युवती की मौत

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) महरो गांव में दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवती की…

7 hours ago

कुम्हारों को मुफ्त विद्युत चाक मशीन 27 मई तक करें आवेदन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वीरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की…

7 hours ago

टैक्ट्रर-ट्रॉली से टकराकर स्कॉर्पियो सवार 3 दोस्तों की मौत

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जिले के गोला थाना क्षेत्र में बेकाबू स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी गेहूं लदी…

7 hours ago

बारात में विवाद के बाद हिंसा, युवक की मौत से गांव में तना

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। संत कबीर नगर के धनघटा थाना क्षेत्र के गायघाट पूर्वी गांव…

7 hours ago