लंदन के कृष्ण का बैग तलाश कर कैंट पुलिस ने किया सुपुर्द

विदेशी नागरिक ने गोरखपुर पुलिस को दिया धन्यवाद

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
लंदन के रहने वाले कृष्ण गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे कि उनका ऑटो में बैग छूट गया जिसमें लैपटॉप और उनके रिसर्च के पेपर कैमरा लेंस आदि सामान थे । वह लंदन और भारत पर रिसर्च कर रहे है। बैग में उनके कीमती डॉक्यूमेंट थे, कीमती सामान बैग में छूट जाने से वह काफी परेशान थे। इसकी सूचना उन्होंने कैंट थाना प्रभारी रणधीर मिश्रा को दी, कैंट थाना प्रभारी रणधीर मिश्रा ने बैग की तलाश के लिए दो टीमें लगाई काफी प्रयास के बाद कुछ ही घंटों में कांस्टेबल संजीत यादव को खोया हुआ बैग मिल गया। बैग मिलने की सूचना पर विदेशी नागरिक के चेहरे पर खुशी देखने को मिला, क्योंकि उस बैग में उसके जीवन का महत्वपूर्ण कागजात व कीमती सामान थे। इस संबंध में एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि विदेशी नागरिक कृष्ण जो लंदन के रहने वाले हैं उनका ऑटो रिक्शा में बैग छूट गया था, जिसे कैंट पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसमें कांस्टेबल संजीत यादव का विशेष योगदान रहा है। इसके लिए उन्हें उच्च अधिकारियों से कहकर पुरस्कृत भी कराया जाएगा।

rkp@newsdesk

Recent Posts

युवाओं को मिला कारोबार खड़ा करने का ‘मंत्र’, बैंकिंग अड़चनें दूर करने पर जोर

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की कार्यशाला में 250 से अधिक लाभार्थियों ने लिया प्रशिक्षण, बैंकर्स…

38 minutes ago

सिकंदरपुर में साइबर ठगी: मोबाइल अपडेट करते ही युवक के खाते से उड़े 98 हजार रुपये

​बलिया (राष्ट्र की परम्परा )सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कीकोड़ा गांव में साइबर अपराध का एक…

42 minutes ago

भगवान हैरान है

ईश्वर ने सोचा एक दिन,कि बनाऊँ ऐसी रचना,जिसमें प्रेम हो, दया हो,और धर्म-कर्म की संरचना।…

54 minutes ago

मऊ में जेल बंदियों के अधिकारों पर मंथन, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर भी तेज हुई तैयारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जेल में निरुद्ध बंदियों के अधिकारों और उनके मामलों के प्रभावी…

57 minutes ago

साइबर ठगों पर पुलिस की चोट, पीड़ित की 54 हजार से अधिक रकम कराई वापस

ऑन-लाइन फ्रॉड के करीब ढाई महीने बाद फरेन्दा पुलिस व साइबर सेल को सफलता, ठगी…

1 hour ago

अटल तिराहे से गौरा मार्ग पर खुले में कट रहे मांस-मछली, राहगीरों की परेशानी पर कब जागेगा प्रशासन?

पवन पाण्डेय की रिपोर्ट बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के गौरा बरहज नगर…

2 hours ago