अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की संशोधित समय-सारिणी जारी

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी/उप जिलाधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की संशोधित समय-सारिणी जारी कर दी गई है। आयोग के निर्देशानुसार अब मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 11 दिसंबर 2025 को जारी पत्र के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों में संशोधन किया गया है। इसके अंतर्गत गणना (एन्यूमरेशन) कार्य एवं मतदान केंद्रों के युक्तिकरण/पुनर्व्यवस्थापन की प्रक्रिया 26 दिसंबर 2025 तक पूर्ण की जाएगी। इसके बाद कंट्रोल टेबल का अद्यतन एवं प्रारूप मतदाता सूची का निर्माण 27 से 30 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा, जबकि प्रारूप मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 31 दिसंबर 2025 को होगा।

प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही 31 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इस अवधि में नोटिस चरण के अंतर्गत दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण, सुनवाई एवं सत्यापन की प्रक्रिया 21 फरवरी 2026 तक संपन्न की जाएगी। इसके उपरांत मतदाता सूची के स्वास्थ्य मानकों की जांच कर आयोग की अनुमति प्राप्त करते हुए 28 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

निर्वाचन आयोग ने यह भी निर्देश दिए हैं कि विशेष गहन पुनरीक्षण अवधि के दौरान मतदाता सूची से संबंधित कार्यों में लगे जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के पद रिक्त न रहें तथा संबंधित अधिकारियों का स्थानांतरण आयोग की पूर्व अनुमति के बिना न किया जाए।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, जिससे मतदाता सूची शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन तैयार की जा सके।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रायबरेली से आया बुजुर्ग फूट-फूटकर रोया, CM योगी ने सुनी पीड़ा और अधिकारियों को दिए आदेश

समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चोट दिखाकर बुजुर्ग ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, CM योगी ने…

1 hour ago

गांधी मैदान से निकला आक्रोश मार्च, डाकबंगला पर हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को अलग-अलग मांगों को…

3 hours ago

नदी में बहकर टापू पर फंसी महिला, ग्रामीण ने अंधेरे में समझ लिया चुड़ैल

फोटो पीड़ित महिला रांची में पति पर पत्नी को नदी में धकेलने का आरोप, रातभर…

4 hours ago

LPU में रातभर तनाव के बाद खुला NH-44, 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात; SIT जांच से खुलेगा कथित दुष्कर्म का राज

फगवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों…

6 hours ago

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा को चाहिए खास देखभाल, 5 मिनट का यह घरेलू फेस पैक आएगा काम

40 की उम्र के बाद त्वचा को रखें जवां, घर पर बनाएं चंदन-जौ का खास…

6 hours ago