गोंडा(राष्ट्र की परम्परा)
संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण प्रशिक्षु )देवीपाटन मंडल गोंडा राजेश राम ने सभी निजी आईटीआई का समीक्षा बैठक किया और सभी को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन पोर्टल पर अपना पंजीयन करा कर प्रशिक्षण चलाएं एवं रोजगार संगम पर अपने संस्थान का ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीयन करें, इसमें अगर कोई दिक्कत आती है तो संपर्क करें I
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोंडा में एक दिवसीय रोजगार मेला कैम्पस/प्लेसमेंट का आयोजन 21-3-24 को किया गया है। मेले में आई0टी0आई0 जिसमें बेल्डर, फिटर, मशीनिष्ट तथा टर्नर से उत्तीर्ण बेरोजगार अभ्यर्थी रोजगार मेले में प्रतिभा कर सकते हैं। (वेल्डर से उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों के लिए विशेष) रोजगार मेला में सभी आईटीआई के प्रबंधक प्रधानाचार्य अपने यहां छात्राओं को सूचित करें कि रोजगार मेला में सभी छात्र छात्राएं प्रतिभाग करें। बैठक में राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा, विजय कुमार फोरमैन,सतीश कुमार फोरमैन ,प्रधानाचार्य करनैलगंज रवि कुमार श्रीवास्तव वीरेंद्र कुमार, एंप्लॉयमेंट ऑफिस गोंडा ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय आईटीआई विष्णुपुरी कॉलोनी गोंडा के प्रबंधक हरीश गुप्ता, दीनदयाल आईटीआई अजय मौर्य, मॉडर्न आईटीआई , आरबीटीएम आईटीआई विनय कुमार त्रिपाठी, श्रीमां आईटीआई हरीश, साहब रामदीन आईटीआई बी एन सिंह, साधना आईटीआई गौरव श्रीवास्तव, डीपी आईटीआई, लोक सेवा संस्थान अभिषेक द्विवेदी, जन क्रांति आईटीआई अनुराग सभी निजी आईटीआई के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे I
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…
संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…
साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…