मुंबई(राष्ट्र की परम्परा) ओस्टवाल फिल्म्स ने अपनी फिल्म ‘द यूपी फाइल्स’ का ट्रेलर रिलीज़ करने के लिए लखनऊ में एक इवेंट का आयोजन किया। इस इवेंट में दिनेश शर्मा, राज्य सभा के सदस्य, ख़ास ट्रेलर देखने आये ।
नीरज सहाय द्वारा निर्देशित और कुलदीप उमराव सिंह ओस्टवाल द्वारा निर्मित, ‘द यूपी फाइल्स’ एक सच्चाई से जुडी घटनाओं की फ़िल्म है।
निर्माता उमराव सिंह ओस्टवाल ने इस अवसर पर कहा की , “फिल्म ‘द यूपी फाइल्स’ का निर्माण का सफर बहुत आनंददायक रहा है। हम कहानी और संवाद की शक्ति में विश्वास रखते हैं, और इस फिल्म के साथ, हम उन्हें एक ऐसे अनुभव के रूप में स्थापित करने का उद्देश्य रखते हैं जो हमारे दर्शकों के साथ गहरा संबंध बनाए रखता है।
निर्देशक नीरज सहाय ने कहा, मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी में 80 के दशक में पढ़ाई की थी, और लोगों को कुछ दशक पहले की स्थिति याद होगी। अब मैं मुंबई में रहता हूँ और मुझे पता है कि लोग मेरे राज्य के बारे में क्या सोचते थे और अब, हम एक उज्जवल यू पी देख रहे हैं।
मनोज जोशी ने कहा , “मेरे करियर में पहली बार, मुझे लीड कैरेक्टर निभाने का मौका मिला और मैंने लेखक-निर्देशक के दृष्टिकोण के अनुसार अपनी तैयारी की। परिस्थिति के अनुसार, मेरा पात्र समान लग सकता है, क्योंकि पात्र एक सन्यासी के वस्त्र में है। सिनेमा अंततः समाज का परिचायक है, इसलिए लेखक को उस आदमी से प्रेरित होना ही है जिसने गुंडा राज को समाप्त किया, बुनियादी संरचना को बनाया, और राज्य को एक उद्यम प्रदेश बना दिया। मैंने लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, और अयोध्या में शूटिंग के दौरान इसे महसूस किया है।”
फिल्म में मनोज जोशी, मंजरी फड़नीस, अवतार गिल, अली असगर, शाहबाज खान, मिलिंद गुणाजी, अमन वर्मा और अन्य कलाकार सहित प्रोडक्शन हेड गौतम राय, प्रोड्यूसर साहिल लाइन और विष्णु निषाद आर्ट डायरेक्टरऔर प्रोडक्शन डिज़ाइनर आदि शामिल हैं। फिल्म की शूटिंग लखनऊ, यूपी, राजस्थान, जम्मू, और मुंबई में की गई थी।
विजयादशमी से पहले सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील, उत्सव के जोश में सुरक्षा से…
रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…
धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…
बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…
दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…
हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…