डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने निर्देश दिया कि, बाढ़ व अग्निकांड से पीड़ित लोगों तथा राजस्व विभाग द्वारा आवासीय भूमि आवंटन लाभार्थियों को आवासीय योजनाओं में वरीयता प्रदान की जाय। मनरेगा योजना की समीक्षा के दौरान डीएम द्वारा निर्देश दिये गये कि जारी किये गये मस्टर रोल के अनुसार कार्यस्थल पर कार्यरत श्रमिकों की संख्या का सत्यापन भी कराया जाय।
सांसद निधि एवं विधायक निधि की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये गये कि निर्धारित समयावधि में द्वितीय किश्त की मांग न करने वाले कार्यदायी संस्थाओं के निर्माण स्थलों का पर्यवेक्षण एवं स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायज़ा लिया जाय तथा धीमी प्रगति वाली संस्थाओं को नोटिस भी जारी की जाय।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, डीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय, सीएमओ डॉ. एस.के. सिंह, पीडी डीआरडीए पी.एन. यादव, उपायुक्त मनरेगा के.डी. गोस्वामी व एन.आर.एल.एम. के रामेन्द्र कुशवाहा, खण्ड विकास अधिकारी तथा कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप स्थापना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश, सनातन संस्कृति और गौ-रक्षा पर जोर

विहिप स्थापना दिवस पर हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान…

1 hour ago

पार्कों में संवाद, स्कूलों के पास निगरानी; देवरिया में पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान में पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की सतर्कतामॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों…

2 hours ago

डीएम के निरीक्षण में खुली सड़क निर्माण की तस्वीर, एक परियोजना पर नाराजगी तो दूसरी संतोषजनक

हाटा-देवरिया मार्ग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार देवरिया (राष्ट्र की…

2 hours ago

क्यों कहलाते हैं भगवान विश्वकर्मा देवताओं के दिव्य शिल्पी? जानिए शास्त्रों में वर्णित स्वरूप

भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के दिव्य शिल्पकार और सनातन परंपरा के प्रथम वास्तुविद लेखक :…

2 hours ago

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

10 hours ago