प्रदेश मजदूरी करने जा रहा 20 वर्षीय युवक की रास्ते में ट्रेन से गिरकर मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बीरपुर निवासी दीपक कुमार पुत्र रामाकांत उम्र लगभग 20 वर्ष अपने साथियो के साथ प्रदेश कमाने के उद्देश्य से ट्रेन से जा रहा था, की मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन के गेट से गिरकर मौत हो गई। सूचना पाते ही घर में कोहराम मच गया परिजनों ने बताया की दीपक जम्मू मजदूरी करने जा रहा था जो मुरादाबाद के निकट ज्यादा भीड़ हो जाने के कारण गेट से नीचे अचानक रात में गिर गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई । जब साथियो ने अपने साथ जा रहे दीपक कुमार की खोज किया तो वह डिब्बे में नहीं मिला जिससे लोगो को किसी अनहोनी की आशंका दिखाई पड़ी । घबराकर दूसरी ट्रेन से जब मुरादाबाद आउटर के पास साथी पहुंचें तो वहां पर दीपक कुमार का शव पड़ा देखा जिसकी सूचना साथियों ने तुरन्त जीआरपी मुरादाबाद को दिया । जानकारी मिलते ही जीआरपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । इधर घर में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, घर के परिजन दीपक का शव लेने मुरादाबाद रवाना हो गए हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप स्थापना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश, सनातन संस्कृति और गौ-रक्षा पर जोर

विहिप स्थापना दिवस पर हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान…

50 seconds ago

पार्कों में संवाद, स्कूलों के पास निगरानी; देवरिया में पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान में पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की सतर्कतामॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों…

19 minutes ago

डीएम के निरीक्षण में खुली सड़क निर्माण की तस्वीर, एक परियोजना पर नाराजगी तो दूसरी संतोषजनक

हाटा-देवरिया मार्ग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार देवरिया (राष्ट्र की…

25 minutes ago

क्यों कहलाते हैं भगवान विश्वकर्मा देवताओं के दिव्य शिल्पी? जानिए शास्त्रों में वर्णित स्वरूप

भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के दिव्य शिल्पकार और सनातन परंपरा के प्रथम वास्तुविद लेखक :…

41 minutes ago

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

9 hours ago