धरना प्रदर्शन खण्ड विकास अधिकारी के स्थानान्तरण तक जारी रहेगा-प्रधान संघ

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को प्रधान संघ ने बरहज ब्लाक परिसर में खण्ड विकास अधिकारी के स्थानांतरण को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया, यह प्रदर्शन खण्ड विकास अधिकारी के स्थानांतरण तक जारी रहेगा।
आपको बताते चलें कि खण्ड विकास अधिकारी चंद्र भूषण यादव के द्वारा ग्राम प्रधानों के साथ अमर्यादित आचरण व अभद्र व्यवहार का प्रयोग करने को लेकर बुधवार को बरहज ब्लाक परिसर में ग्राम प्रधानों का उनके निलंबन व स्थानांतरण को लेकर धरना प्रदर्शन जारी हुआ। इस दौरान प्रधान संघ जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि खण्ड विकास अधिकारी के द्वारा ग्राम प्रधानों के साथ भ्रष्ट आचरण, रिकार्ड रिश्वतखोरी व धनउगाही को लेकर यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, जो उनके स्थानांतरण तक जारी रहेगा। अगर ग्राम प्रधानों की मांगों का जल्द निस्तारण नही किया गया तो प्रधान अपने पद व दायित्वों से उतपीड़ित होकर त्यागपत्र देने पर बाध्य होंगे।
जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को दे दिया गया है।इस दौरान जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा,राजेश यादव, राजेन्द्र यादव, मनोज कुमार,राजेश कुमार, गामा, भानमती देवी,पूनम देवी, चंद्रभान यादव, कमलेश यादव, इंद्रजीत कुमार, जयप्रकाश पाल,दुर्गेश यादव, छोटेलाल प्रसाद,ओमप्रकाश यादव, प्रेमा यादव, सहित अनेको ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

12 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

16 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

17 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

17 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

17 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

17 hours ago