डीएम मोनिका रानी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । राजस्व कार्यो की मासिक समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने तहसीलों को निर्देश दिया कि , निस्तारित वादों विशेष कर भूमि सम्बन्धित निर्णित वादों का अनुपालन भी सुनिश्चित कराएं।
एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश दिया गया कि क्षेत्र के भ्रमण के दौरान लेखपालों की आख्या के आधार पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता का भी सत्यापन कर लें। समस्त तहसीलों को यह भी निर्देश दिया गया कि क्षेत्रीय राजस्व कार्मिकों द्वारा जन शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाय।
राजस्व वादों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि लम्बे समय से चल रहे वादों को चिन्हित करें तथा अभियान संचालित कर उन्हें निस्तारित किया जाय।
डीएम ने निर्देश दिया कि विभिन्न न्यायालयों पर प्रचलित सीलिंग से सम्बन्धित वादों में प्रभावी पैरवी कर उन्हें निस्तारित कराया जाय।
भूमि आवंटन कार्य की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये गये कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के कटान व बाढ़ से प्रभावित लोगों को प्रभामिकता के आधार पर पट्टा आवंटन किया जाए ताकि ऐसे लोगों को आवासीय योजना से आच्छादित किया जा सके। पेंशनर्स से सम्बन्धित समस्याओं तथा विभागीय कार्यवाही की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया गया कि समयबद्धता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।डीएम ने सुझाव दिया कि अधिक से अधिक अर्ह युवक-युवतियों को मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से शिक्षण संस्थाओं से छात्र-छात्राओं की सूची प्राप्त कर तद्नुसार कार्यवाही की जाए।
डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि पुनरीक्षण कार्य के दौरान आयोग द्वारा निर्धारित लिंगानुपात को भी मेनेटेन करने के लिए महिलाओं एवं युवाओं का नाम शामिल करने पर विशेष फोकस किया जाय।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, उप जिलाधिकारी सदर सुभाष सिंह, कैसरगंज के महेश कुमार कैथल, महसी के राकेश कुमार मौर्या, पयागपुर के दिनेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर डॉ. पूजा यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक जे.पी. सिंह, ए.डी.ई.ओ. शिखा श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

दुनिया को युद्ध नहीं, गुरु नानक की शिक्षाओं की जरूरत क्यों? पढ़िए व्यापक विश्लेषण

स्वर्ण मंदिर से अमेरिका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तक प्रेम, सेवा और भाईचारे का संदेश; गुरु…

2 hours ago

राजमंगल पांडेय की पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब नेताओं ने याद किया जनसेवा का उनका ऐतिहासिक सफर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पूर्व…

2 hours ago

सरकारी कार्यालय में आग से मची अफरा-तफरी, मनरेगा सेल के रिकॉर्ड जले; शॉर्ट सर्किट की आशंका

फोटो शोसल मीडिया वीडियो रुद्रपुर ब्लॉक कार्यालय में भीषण आग से हड़कंप! मनरेगा सेल जलकर…

4 hours ago

देवरिया नगर की पुलिसिंग में बदलाव, संजय कुमार रेड्डी की जगह प्रद्युम्न सिंह लेंगे कमान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस विभाग में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत देवरिया के क्षेत्राधिकारी…

5 hours ago

नमन कुमार प्रजापति बने अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के जिला अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति ने जारी किया नियुक्ति पत्र, शुभचिंतकों ने दी बधाई देवरिया…

5 hours ago