बाढ़ प्रभावित इलाकों में पंचवटी प्रजाति के वृक्षारोपण का योजनाबद्ध चलायेगा महाअभियान महामना मालवीय मिशन

एक वृक्ष दस पुत्र समान
वृक्षारोपण कार्य महान् : मिशन अध्यक्ष

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । महामना मालवीय मिशन के तत्वावधान में स्वतंत्रता संग्राम का साक्षी रही ऐतिहासिक बौण्डी किला से निकट सरयू तट के किनारे (पाण्डेय पुरवा) में पर्यावरण व जल संरक्षण चौपाल का आयोजन कर बाढ़ प्रभावित इलाकों में पंचवटी प्रजाति के अधिक संख्या में वृक्षों का रोपण व उनके संरक्षण का सामुहिक संकल्प लिया गया।
आयोजित चौपाल में शिक्षक संगठन , गायत्री परिवार , जय गुरुदेव परिवार , पत्रकार संगठन व अन्य सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों के अलावा सैंकड़ो ग्रामीणजनों ने भी सहभागिता कर पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण किया। समाजिक व धार्मिक संगठनों की ओर से आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए मालवीय मिशन अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया की बौण्डी परिक्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पेड़ों का अभाव साफ दिख रहा है , जिसके चलते बाढ़ से कटान में कृषि क्षेत्र का दायरा कम होता जा रहा है।सैंकड़ों एकड़ जमीन अब तक सरयू (घाघरा) की विनाशलीला के भेंट चढ़ चुकी है , हजारों लोग बेघर होकर गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने के लिए विवश है कटान को रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में योजनाबद्ध तरीके से पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का अधिकाधिक संख्या में रोपण जनहित में आवश्यक है इसके लिए जन जागरण अभियान चलाना होगा।
कार्यक्रम आयोजक समाजसेवी शिक्षक नेता पुण्डरीक पाण्डेय ने कहा कि समूचे महसी तहसील के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पंचवटी प्रजाति के वृक्षों के रोपण व उनके संरक्षण हेतु विस्तृत कार्ययोजना जन सहयोग से बनाई जा रही है शीघ्र ही बौण्डी में विशाल पर्यवारण चौपाल का आयोजन कर पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का वितरण व रोपण कार्यक्रम तय किया जाएगा। आयोजित चौपाल की अध्यक्षता शिक्षा शास्त्री राम सागर पाण्डेय ने किया।
आयोजित चौपाल को वरिष्ठ समाजसेवी पत्रकार रजनीश त्रिवेदी , अरविंद पाठक , राकेश मौर्य , सूरज त्रिवेदी , हर्ष मिश्रा , भोलू तिवारी , गिरजाशंकर मिश्र , आदर्श मिश्र , तत्सत , लाल बिहारी पाण्डेय , प्रवक्ता प्रदीप यादव , विवेकानन्द अवस्थी , प्रदीप मिश्र , व सी पी पाण्डेय ने भी संबोधित कर अधिकाधिक संख्या में जन सहयोग से पंचवटी प्रजाति के वृक्षों के रोपण का आवाहन किया।समापन अवसर पर पर्यावरणविद् पुण्डरीक पाण्डेय के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पंचवटी प्रजाति के 21 पौध का रोपण कर उनके संरक्षण का सामुहिक संकल्प भी लिया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल सड़क हादसे के घायलों से मिले डीएम-एसपी, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नेपाल में हुए सड़क हादसे में घायल लोगों का हाल-चाल लेने…

1 hour ago

पहली बार सैनिक कल्याण भवन में ‘सैनिक बन्धु’ बैठक, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नवनिर्मित सैनिक कल्याण भवन में पहली बार आयोजित ‘सैनिक…

1 hour ago

बीच चौराहे पर दबंगों का हमला, शादी का सामान लूटा, युवक गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मेहदावल…

2 hours ago

बृजेश सिंह ने धर्मपत्नी अन्नपूर्णा सिंह संग लिया बाबा धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)l श्रीजगन्नाथ धाम अस्सी काशी के अध्यक्ष तथा पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह…

2 hours ago

दूसरे सेमीफाइनल में विद्युत विभाग ने रेल सुरक्षा बल को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश में एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी…

2 hours ago

शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के जयघोष के बीच खेला गया रोमांचक फाइनल

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज तहसील क्षेत्र के तेलिया कला में आयोजित मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता…

4 hours ago