निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता मेंकलेक्ट्रेट सभागार में कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (CMIS) के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा चल रही निर्माण परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पूरा करना संबंधित विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

मित्तल ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही या कार्य की गुणवत्ता में कमी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी परियोजना में ठेकेदार द्वारा शिथिलता बरती गई अथवा कार्य मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया, तो संबंधित अभियंता व विभागीय अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यदि किसी परियोजना में कोई समस्या उत्पन्न हो रही हो, तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दी जाए, ताकि समय रहते समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

9 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

9 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

10 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

11 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

11 hours ago