सुलेशन की लत में बेसुध पड़ा युवक, मंदिर परिसर में दिखा दु;खद दृश्य

नशे की गिरफ्त में जा रहे युवा, समाज को जागने की जरूरत

नवनीत मिश्र
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे दुर्गा मन्दिर परिसर में दृश्य देखने को मिला जिसने हर संवेदनशील व्यक्ति को झकझोर कर रख दिया। जहां एक युवक पंचर जोड़ने वाली सुलेशन सूंघकर बेसुध पड़ा मिला। मंदिर में दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु यह नजारा देख हैरान रह गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक काफी समय से इस सस्ते नशे का शिकार है। यह कोई पहली घटना नहीं है, इलाके में ऐसे दृश्य अब आम होते जा रहे हैं। मंदिर जैसे पवित्र स्थान पर इस तरह की घटना ने समाज और प्रशासन दोनों के लिए चिंता की घंटी बजा दी है।
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. केसी पाण्डेय का कहना है कि यह केवल एक युवक की नहीं, बल्कि पूरे समाज की हार है। जब परिवार, स्कूल और प्रशासन युवाओं को दिशा देने में असफल होते हैं, तब ऐसी घटनाएं सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि नशा सिर्फ शरीर नहीं, विचार, भविष्य और सामाजिक संरचना को भी खोखला कर देता है।
डॉ. पाण्डेय ने सुझाव दिया कि स्कूलों में नियमित रूप से नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाए जाएं, माता-पिता को बच्चों की गतिविधियों पर सतर्क नजर रखनी चाहिए, नशे से जूझ रहे युवाओं के लिए काउंसलिंग व पुनर्वास की ठोस व्यवस्था की जाए।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि सुलेशन जैसे रसायनों की खुलेआम बिक्री पर रोक लगे और इस तरह के सस्ते नशों की बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे आगे आकर ऐसे युवाओं को पुनर्जीवन देने में मदद करें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दिशा बैठक में गूंजे बरहज के मुद्दे, श्वेता जायसवाल ने अधिकारियों के सामने रखीं प्रमुख मांगें

दिशा की बैठक में नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने उठाए जनहित के मुद्दे, पेयजल से…

2 hours ago

बिहार पंचायत चुनाव: EBC आरक्षण पर बड़ा अपडेट, पंचायतवार आंकड़ों से तय होगा हिस्सा

बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण पर कवायद तेज, पंचायतवार तय हो सकता है हिस्सा…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद बढ़ा दबाव, रीतब्रत समेत 10 TMC विधायकों को नोटिस

सांकेतिक कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी गुटीय विवाद के बीच पश्चिम…

2 hours ago

पुलिस का जनसंवाद के जरिए सुरक्षित माहौल बनाने पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…

3 hours ago

नवजात की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर मांगा जवाब

सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…

3 hours ago

सर्वर में सेंध लगाकर 2.42 करोड़ उड़ाए, 58 बैंक खातों में पहुंची रकम

नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक, 2.42 करोड़ रुपये की साइबर ठगी497 लेनदेन के…

3 hours ago