प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा(पी0ई0टी0) की तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बलरामपुर। (राष्ट्र की परम्परा)07 अक्टूबर…अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अभिलाष की अध्यक्षता में प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा(पी0ई0टी0) की तैयारियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जनपद के 05 परीक्षा केन्द्रों (एम0एल0के0पी0जी0 काॅलेज, एम0पी0पी0 इण्टर काॅलेज, डी0ए0बी0 इण्टर काॅलेज, आश्रम पद्यति सेखुईकला, बालिका इण्टर काॅलेज, बलरामपुर) पर दिनांक 15 व 16 अक्टूबर, 2022 को दो पालियों में परीक्षा सम्पन्न करायी जायेगी जिसमंे प्रत्येक दिन प्रथम पाली प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक 2520 परीक्षार्थी एवं द्वितीय पाली अपराह्न 03ः00 बजे से 05ः00 बजे तक 2520 परीक्षार्थी, कुल 10,080 परीक्षार्थी प्रारंम्भिक अर्हता परीक्षा में सम्मिलित होंगें।
उन्होंने कहा कि प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण कराये जाने हेतु मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट की निगरानी मंे परीक्षा सम्पन्न करायी जायेगी। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। एआरटीओ को निर्देशित किया कि परीक्षा के दिन बाहर से आये हुये बच्चों को उनके गन्तव्य स्थान तक जाने के लिए बसों की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगें। सभी सेन्टरों के प्रचार्य/प्रधानाचार्य स्कूलों में प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा से सम्बन्धित समस्त व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त करायेंगें। उन्होंने ईओ नगरपालिका बलरामपुर को निर्देशित किया कि समस्त सेन्टरों पर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगें। अपर सीएमओ एम्बुलेन्स व मेडिकल व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगें।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्योति गौतम, मुख्य कोषाधिकारी विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव, एसडीएम सदर राजेन्द्र बहादुर, तहसीलदार अवधेश कुमार, नायब तहसीलदार स्वाती ंिसंह, प्रतिभा मौर्या, डीआईओएस गोविन्दराम, एआरटीओ अरविन्द कुमार, अपर सीएमओ डा0 एके0 चैधरी, डॉ चंदन पांडे, एम0एल0के0पी0जी0 काॅलेज के राजीव रंजन व समस्त सेन्टर के प्राचार्य/प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

संवाददाता बलरामपुर..

parveen journalist

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

5 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

5 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

6 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

6 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

6 hours ago