निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षक- शिक्षिकाओं का प्रशिक्षण प्रारंभ

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)07 अक्टूबर..

निपुण भारत मिशन के तहत प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक तथा शिक्षा मित्रों का चार दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण शुक्रवार से बीआरसी पडरौना में शुरू हुआ। प्रशिक्षण में भाषा तथा गणित विषय में बच्चों को निपुण बनाने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन बीएसए डॉ कमलेंद्र कुशवाहा ने किया ।

👉बीएसए डॉ कमलेंद्र कुशवाहा ने किया प्रशिक्षण का उद्घाटन

प्रशिक्षण के दौरान बीएसए डॉ कमलेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भारत सरकार की ओर से समूचे देश में निपुण भारत मिशन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का लक्ष्य समूचे भारत मे वर्ष 2026 -27 तक पूरा किया जाना है। जबकि प्रदेश में वर्ष 2025-26 तक पूरा किया जाना है।उन्होंने बताया कि कि यह मिशन गत वर्ष 5 जुलाई 2021से शुरू हो चुका है। बीईओ पंकज सिंह ने कहा कि कहा कि सभी शिक्षक अपने -अपने विद्यालयों में भाषा एवं गणित की दक्षताओं को बच्चों में विकसित करने का पूर्ण प्रयास करेंगे।

👉100 शिक्षकों ने किया प्रशिक्षण में प्रतिभाग

बच्चों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान में दक्ष बनाने के लिए प्रशिक्षण के दौरान मिली जानकारियों को सरल व तकनीकी विधि से शिक्षित करने में अपना सहयोग करें। प्रशिक्षण के प्रथम दिन प्रशिक्षक तारकेश्वर शुक्ला, संजीव कुमार , मेहरुद्दीन, जितेंद्र सिंह ओर से अलग-अलग सत्रों में भाषा तथा गणित विषय में बच्चों को निपुण बनाने, निपुण भारत मिशन के उद्देश्य तथा अधिगम, लक्ष्यों के साथ-साथ बाल वाटिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस दौरान बीईओ बंशीधर श्रीवास्तव, इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, प्रवीण पांडेय, मनीष कुमार, आकाश सिंह, राहुल वर्मा, शोभीलाल गुप्ता , अजिताभ तिवारी, माधुरी देवी , अविनाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

संवाददाता कुशीनगर..

parveen journalist

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

6 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

6 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

6 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

6 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

6 hours ago