रिटायर इंस्पेक्टर के बेटे ने फंदा लगाकर दे दी जान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर में रिटायर इंस्पेक्टर के बेटे ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई, लेकिन इस खौफनाक कदम के पीछे का कारण अभी तक साफ नहीं हो सका है। युवक की 19 जनवरी को सगाई होनी थी। मौत से खुशियां मातम में बदल गईं। मोहद्दीपुर निवासी हरदेव प्रसाद पुलिस इंस्पेक्टर के पद से रिटायर हैं। उनके 35 साल के बेटे मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया कि उसकी सगाई 19 जनवरी को तय की थी और शादी जून में प्रस्तावित थी। बुधवार रात को भी वह बिना खाना खाए सोने चला गया था। अगले दिन सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन उसे जगाने पहुंचे। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब उसकी कोई आवाज नहीं आई तो उन लोगों ने कमरे के अदंर देखा। कमरे में मनोज का शव फंदे से लटक रहा था, यह देखकर उनके पिता की चीख निकल गई। बताया कि सात बच्चों में मनोज सबसे छोटे थे, उन्होंने एमबीए किया था और कुछ समय तक नौकरी भी की थी।
वह अपना खुद का व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे थे। मनोज के बड़े भाई प्रमोद ने बताया कि मनोज का स्वभाव बहुत मिलनसार था, वह अक्सर परिवार के साथ वक्त बिताता और हमेशा खुश रहता था।

Karan Pandey

Recent Posts

ट्रैक्टर विवाद बना बवाल, दलित बस्ती में आगजनी से दहशत

फायरिंग और आगजनी, प्रधान के बेटे पर आरोप कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश…

38 minutes ago

बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान: “मेरे हाथ से एक हत्या हुई”

बृज भूषण शरण सिंह गोंडा/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। गोंडा से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व…

1 hour ago

Pakistan Airstrike: अफगानिस्तान में पाक हमले, 7 ठिकानों को बनाया निशाना

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। अफगानिस्तान में Pakistan Airstrike को लेकर नई जानकारी सामने आई है।…

1 hour ago

बलिया: 5 लाख के विवाद ने ली किन्नर रेखा की जान

बलिया/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बैरिया क्षेत्र में हुए सनसनीखेज किन्नर रेखा हत्याकांड…

2 hours ago

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

9 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

10 hours ago