लोक अदालत में मामलो को धैर्य के साथ करें निस्तारित- अपर जिला जज

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह के मार्ग दर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,देवरिया मनोज कुमार तिवारी के द्वारा न्यायालय के ए0डी0आर0 भवन में मध्यस्थतों के साथ बैठक किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा मध्यस्थता के विभिन्न प्रावधानों की चर्चा की गयी, आपराधिक, सिविल व पारिवारिक मामले समेत मध्यस्थता योग्य अन्य मामलों में नियमानुकूल कार्यवाही पर भी मंत्रणा हुई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा मध्यस्थता के विभिन्न प्रावधानों पर मध्यस्थतों को विशेष दिशा निर्देश दिया गया । बैठक में सचिव ने मध्यस्थता के माध्यम से अधिक से अधिक वादों का निपटारा कैसे हो, इसके बारे में गहन चर्चा किया, उन्होने कहा कि न्यायालय में वादों का बोझ कम हो इसलिए मध्यस्थता एवं प्री-लिटिगेशन के माध्यम से अधिक से अधिक वादों का निपटारा किया जाय तथा मध्यस्थ, न्यायालय के द्वारा प्रेषित मध्यस्थता हेतु मामलों को निर्धारित समय पर प्राथमिकता के साथ धैर्य बनाकर निस्तारित करें। उन्होंने कहा कि 14.09.2024 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलता हेतु समस्त मध्यस्थ अपनी सक्रिय सहयोग प्रदान करें, क्योकि जरूरतमदं व्यक्ति को सस्ता और त्वरित न्याय प्रदान करना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मु्ख्य उद्देश्य रहा है । उन्होने सभी मध्यस्थ अधिवक्ताओं को अपने स्तर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिया, ताकि हर जरूरतमंद लोगों सुगमता पूर्वक न्याय प्राप्त हो सके । इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त मध्यस्थ उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

36 minutes ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

1 hour ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

1 hour ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

2 hours ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

2 hours ago

छह बोतलबंद पानी इकाइयों पर कार्रवाई, तीन ब्रांड असुरक्षित पाए गए

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…

2 hours ago