नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आगरा निवासी संजय जाट का त्यागपत्र अस्वीकृत कर दिया गया है। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने त्यागपत्र अस्वीकृत करते हुए संजय जाट से अपने पद पर बने रहने को कहा है। संजय जाट ने बीती 11 अक्टूबर को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से त्याग पत्र दे दिया था। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने अपने जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी को उनके व्हाट्सअप पर भेजे त्यागपत्र में संजय जाट ने त्यागपत्र के कारण का उल्लेख नहीं किया था। उन्होंने संजय जाट से फोन वार्ता कर उन्हें त्यागपत्र अस्वीकृत होने की सूचना दी उनसे अपने पद पर बने रहने का निर्देश दिया।
संजय जाट ने कहा कि उन्होंने अपना त्याग पत्र निजी कारणों से दिया था। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश का पालन करते हुए अपने पद से हिन्दू महासभा के लिए कार्य करते रहने और हिन्दू महासभा का विस्तार करने का ऐलान किया। हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने संजय जाट के ऐलान का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के त्यागपत्र अस्वीकृत करने के निर्णय का अभिनंदन किया। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दुष्यंत पचौरी, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री उपेन्द्र पाल सिंह, उत्तर प्रदेश संयोजक गोपाल चतुर्वेदी, हिन्दू महिला सभा आगरा जिला अध्यक्ष मीरा राठौड़ सहित आगरा जनपद के विभिन्न पदाधिकारियों ने संजय जाट को हिन्दू महासभा का बब्बर शेर बताते हुए उनके राष्ट्रीय प्रवक्ता पद पर बने रहने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
वैश्विक ऊर्जा इमरजेंसी-तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत में ही दुनियाँ पर पड़ा असर-जंग का बदलता…
सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…
चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…