सफाई कर्मचारियों के लिए अलग से पॉलिसी बनाई जाए – गोविंद भाई परमार

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। सफाई कामगारों के लिए अलग से पॉलिसी बनाने की मांग अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद भाई परमार ने की है। महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय विभाग को लिखे एक पत्र में गोविंद भाई परमार ने बताया कि बड़ी संख्या में सफाई कामगार जाति प्रमाणपत्र से वंचित हैं। जाति प्रमाणपत्र न मिलने से सफाई कामगारों के बच्चों का मेडिकल, इंजीनियरिंग और उच्च शिक्षा में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। परमार ने बताया कि 1956 में सफाई कामगार विभाग मुंबई में अस्तित्व में आया। किंतु सफाई कामगारों द्वारा जब भी जाति प्रमाणपत्र की मांग की जाती है उनसे 1950 का मुंबई के अधिवास प्रमाणपत्र देने की मांग की जाती है। इस कारण सफाई कामगारों को जाति प्रमाणपत्र नहीं मिल पा रहा है। परमार ने मनपा आयुक्त भूषण गगरानी की ओर से सफाई कर्मचारियों के साथ संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याएं सुनने पर आयुक्त के इस कदम का स्वागत किया । लेकिन परमार ने यह भी बताया कि आयुक्त ने सिर्फ कनिष्ठ आवेक्षक , मुकादम से संवाद स्थापित किया जबकि अनुभवी सफाई कामगार और सड़कों पर झाड़ू मारने वाले असली सफाई कामगार आयुक्त के इस संवाद में शामिल न हो सके जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। परमार ने लाड पागे समिति की सिफारिश को जल्द से जल्द लागू करने की मांग की है।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

5 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

11 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

11 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

11 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

11 hours ago