शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) की लिखित परीक्षा के परिणाम आज घोषित कर दिए गए। लगभग 57 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने पूर्वघोषित अर्हता नियमों के अनुसार साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए अर्हता हासिल की है।

लिखित परीक्षा के परिणाम विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल dduguadmission.in
पर देखे जा सकते है। अभ्यर्थी अपने  रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। प्रवेश पोर्टल पर सभी परीक्षाओं की उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई है।

यह जानकारी देते हुए प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि विगत 27 और 28 मार्च को संपन्न इस परीक्षा में 46 विषयों के कुल 2343 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 1339 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए अर्ह घोषित हुए हैं।

पूर्णकालिक शोध कार्यक्रम के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से शुरू होंगे ।अंशकालिक अभ्यर्थियों एवं प्रवेश परीक्षा से छूट प्राप्त करने वाले शिक्षक अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया भी उसी समय शुरू होगी। इस संबंध में शोध एवं विकास प्रकोष्ठ द्वारा इन सभी तीन श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम एवं आवश्यक निर्देश शीघ्र ही जारी किए जाएंगे।

“सत्र 2025 की रेट परीक्षा में 57 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। गत वर्ष की तुलना में इस बार सफल अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ी है। प्रयास है कि इसी माह अंतिम परिणाम घोषित कर दिए जाएं।”

प्रो पूनम टंडन
कुलपति

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

2 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

2 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

2 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

2 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

2 hours ago

एसपी ने थानों से लेकर सोनौली बॉर्डर तक किया सख्त निरीक्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य…

3 hours ago