विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया।
प्रशासनिक भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में कुलपति प्रो पूनम टंडन ने ध्वजारोहण किया। इससे पूर्व कुलपति ने दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों की उत्साही भागीदारी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम ने इस अवसर को और विशेष बना दिया।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ देते हुए देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लिया। उन्होंने अपने भाषण में भारतीय संस्कृति, राष्ट्र प्रेम और गणराज्य के प्रति गर्व को उजागर किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान ने देश को सशक्त और संगठित बनाए रखा है। 75 वर्षों की इस गणतांत्रिक यात्रा ने भारत को एक प्रगतिशील, समाजवादी और पंथनिरपेक्ष गणराज्य के रूप में स्थापित किया।
प्रो. टंडन ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्थान ने शैक्षणिक और संरचनात्मक विकास के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं। उन्होंने साझा किया कि विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त हुआ है।
कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय में नए पाठ्यक्रम, जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), और डेटा साइंस, लागू किए गए हैं, जो विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे। इसके अलावा, परिसर में नए भवन, छात्रावासों का नवीनीकरण, और फिटनेस सेंटर जैसी सुविधाओं का विकास भी किया गया है।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ कई समझौते किए हैं, जो शोध और विकास के नए द्वार खोल रहे हैं।
विकसित राष्ट्र के निर्माण में विश्वविद्यालय व प्रत्येक नागरिक को देना होगा अपना योगदान
प्रो. टंडन ने कहा कि 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में विश्वविद्यालय और देश के प्रत्येक नागरिक को अपना योगदान देना होगा।
उत्कृष्ट सेवा के लिए कर्मचारियों को सम्मान
इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवा के लिए कुलपति द्वारा कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान कर्मचारियों की प्रतिबद्धता और विश्वविद्यालय के प्रति योगदान की सराहना का प्रतीक है। समारोह में शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और छात्रों ने मिलकर इस पर्व को पूरे जोश के साथ मनाया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यूपी की 6 जल विद्युत परियोजनाएं 42 साल के लिए लीज पर

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की छह लघु जल विद्युत परियोजनाएं को 42 वर्षों के…

1 hour ago

नेपाल बस हादसा: धादिंग में 18 मौतें, 25 घायल

काठमांडू (राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार तड़के हुए भीषण नेपाल बस हादसा ने पूरे देश को…

1 hour ago

संत कबीर नगर: मगहर हाईवे पर कूड़ा डंपिंग से बढ़ा खतरा, धुएं-राख से लोग परेशान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संत कबीर नगर के नगर पंचायत मगहर क्षेत्र में…

2 hours ago

JNU में देर रात हिंसक झड़प, ABVP का पथराव का आरोप

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली के Jawaharlal Nehru University में एक बार फिर…

2 hours ago

संत कबीर नगर: सिरसी के पास भीषण सड़क हादसा, सपा नेता विनोद यादव की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। धनघटा थाना क्षेत्र में हुए सिरसी सड़क हादसा में…

2 hours ago

जीवन और सृष्टि का अटूट संबंध: संतुलन ही भविष्य

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जीवन और सृष्टि का संबंध उतना ही गहरा है जितना एक…

2 hours ago