Categories: Uncategorized

धार्मिक स्थल ढके गए लगाई गई बैरिकेटिंग

छोटे लाट साहब जुलूस मार्ग में पड़ने वाले धार्मिक स्थल तिरपाल से ढके गए

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
होली के पर्व पर निकलने वाले लाट साहब जुलूस को लेकर शासन प्रशासन ने लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। पुलिस ने छोटे लाट साहब जुलूस मार्ग में पड़ने वाले धार्मिक स्थल को तिरपाल को ढक दिया गया है। वही शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए करीब 428 लोगों को पाबंद किया गया है। पुलिस जुलूस वाले दिन 22 अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को थाने में बन्द करेगी। इंस्पेक्टर आरसी मिशन धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने हिंदू एवं मुस्लिम समाज के लोगों से जुलूस में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। रविवार को थाना आरसी मिशन इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि, जुलूस मोहल्ला सराय काइयां से दलेलगंज पुलिया, पक्का पुल, कसाई वाली पुलिया, पुत्तु लाल चौराहा होते हुए सराय काइयां तिराहा पर समाप्त होगा। क्षेत्र के 91 लोगों को एसपीओ, 35 डिजिटल वॉलिंटियर की ड्यूटी भी लगाई गई है। इसके अलावा जुलूस को शांतिपूर्ण निकालने के मद्देनजर अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई भी की गई है। जुलूस रूट पर 22 हिस्ट्रीशीटर, दो लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। 68 अराजक व्यक्ति चिन्हित किए गए है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की है कि जुलूस के दौरान रमजान के पावन माह के अवसर पर नवाज अपने घर के नजदीक से नजदीक वाली मस्जिद पर पढ़े,साथ ही जिन लोगों को होली के अवसर पर रंग डाले जाने से परहेज है तो वह अपने घर पर जुलूस की समाप्ति तक ना निकलें। भाई हिंदू समुदाय के लोगों से अपील कीया की मुस्लिम समुदाय के लोगों बच्चों विकलांग बुजुर्ग महिलाओं के ऊपर रंग ना डालें। किसी भी अराजकता को बर्दाश्त ना किया जाएगा। अराजकता फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

3 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

3 hours ago

स्टेशन रोड निविदा में लापरवाही पर भड़का आक्रोश

एसडीएम से मिलने पहुंचे राष्ट्रीय समानता दल–सीपीआई प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिले उपजिलाधिकारी ज्ञापन कार्यालय पर…

3 hours ago

आपसी भाईचारा प्रेम और सद्भाव कायम रखना सबका नैतिक कर्तव्य-बिशप यूजीन जोसेफ

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)कैंटोंमेंट स्थित बिशप हाउस परिसर में जैसे ही अज़ान कि सदाएं बुलंद हुई,…

3 hours ago

देवरिया के तीन रक्तवीर आगरा में प्रदेश सेवारत्न अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने वाले देवभूमि देवरिया जिले…

4 hours ago

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

23 hours ago