संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया है कि निदेशक खेल-उप मुख्य कल्याण अधिकारी खेल निदेशालय उप्र लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद संतकबीरनगर में स्थापित उप्र राज्य सरकार के कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विभिन्न खेलों का सिविल सर्विसेज का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स कांशीराम जी स्पोर्टस स्टेडियम, संत कबीर नगर में निर्धारित है।
उन्होंने बताया कि टेनिस, वालीबाल, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिण्टन, टेबुल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एंड बेस्टफिजिक, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावर लिफ्टिंग, क्रिकेट, हाकी खेलों हेतु जिला स्तरीय ट्रायल्स की तिथि दिनांक -09 अगस्त 2024 को प्रातः 11ः00 बजे से निर्धारित की गयी है।
उप क्रीड़ाधिकारी ने बताया की उक्त चयन/ट्रायल्स में आटोनॉमस बाडी जैसे परिषद्, बोर्ड, नगर निगम, पंचायत, पुलिस विभाग के कर्मचारी (अध्यापक, सहायक अध्यापक आदि) भाग नही लेगें। पूर्ण रुप से सरकारी कर्मचारी ही भाग ले सकते हैं। इच्छुक पूर्ण सरकारी अधिकारी/कर्मचारी अपने विभाग से अनुमति प्राप्त कर निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर चयन/ट्रायल्स में भाग ले सकते है।
गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…
फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…
फोटो ai निर्मित चक्रवात ‘अकवान’ का असर! छत्तीसगढ़ में 7 जिलों में भारी बारिश का…
आगरा में 15.29 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, ताजमहल पर क्लॉक रूम से लेकर…
आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…
तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…