राहुल गांधी को राहत, आरएसएस मानहानि मामले में सुनवाई तीन दिसंबर तक टली

ठाणे (महाराष्ट्र)। जिले के भिवंडी की एक अदालत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले में सुनवाई शनिवार को तीन दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी। अदालत अगली तारीख को मामले में पेश होने से स्थायी छूट के आग्रह से संबंधित गांधी की याचिका पर भी सुनवाई करेगी। संयुक्त दीवानी न्यायाधीश और न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) एल सी वाडीकर आरएसएस कार्यकर्ता राजेश कुंटे द्वारा गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले की सुनवाई कर रहे हैं। कुंटे ने 2014 में भिवंडी में गांधी के भाषण के बाद मामला दायर किया था, जिसमें कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया था कि महात्मा गांधी की हत्या के पीछे आरएसएस का हाथ था। कुंटे ने दावा किया है कि इस बयान से संघ की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। मामले में 2018 में ठाणे की एक अदालत ने गांधी के खिलाफ आरोप तय किए थे, लेकिन उन्होंने अपने खिलाफ आरोपों को स्वीकार नहीं किया था। गांधी के वकील नारायण अय्यर ने कहा कि उपस्थिति से स्थायी छूट के लिए गांधी की ओर से याचिका दो तारीख पहले दायर की गई थी, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई है।

Editor CP pandey

Recent Posts

खाटू श्याम के दर्शन से पहले काल का कहर! कोटा में नाले में समाई श्रद्धालुओं की बस, 8 की मौत

Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…

46 minutes ago

17 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म, निधन और खास दिवस

लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…

1 hour ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित सुबह का संदेश, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…

2 hours ago

मऊ में ‘बड़े भाई साहब’ का भव्य मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…

3 hours ago

व्रत में मिठास का खास स्वाद, घर पर बनाएं साबूदाना क्रिस्टल जलेबी रंजना की रसोई |

शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…

3 hours ago

दुर्गा पूजा 2026: बंगाली साड़ी के साथ पहनें 9 ट्रेंडी ज्वेलरी, पारंपरिक लुक में लगेंगे चार चांद

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…

4 hours ago