Categories: Uncategorized

वन्य जीव सप्ताह का आयोजन

आगरा (राष्ट्र की परम्परा )प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग ने अवगत कराया है कि विगत वर्षो की भाँति ही इस वर्ष भी वन्य जीव सप्ताह का आयोजन 01 से 07 अक्टूबर 2022 तक सामाजिक वानिकी प्रभाग, आगरा के अन्तर्गत किया जा रहा है। इसी क्रम में आज वन्य जीव सप्ताह के शुभारम्भ अवसर पर ताज नेचर वॉक ताजगंज आगरा में वन्य जीवों से सम्बन्धित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में फोटोग्राफी क्लब के व्यक्तियों द्वारा वन्यजीवों के फोटो लिये गये तथा छात्र/छात्राओं द्वारा वन्य जीवों से सम्बन्धित ड्राइंग बनाई गई तथा कविता-कहानी, गाने आदि कार्यक्रम किए गए। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग श्आदर्श कुमार द्वारा वन्य जीवों के संरक्षण आदि के विषय में सभी को विभिन्न जानकारियाँ प्रदान की गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं आदि को एक-एक पौधा दिया गया।
कार्यक्रम में कर्नल ब्राइटलैण्ड पब्लिक स्कूल, लोपामुदा स्कूल, क्रान्तिकारी वासूदेव पब्लिक स्कूल के लगभग 100 छात्र/छात्राओं, आगरा फोटोग्राफी क्लब के फोटोग्राफर, आई0एफ0एस0 श्आरूषि, क्षेत्रीय वन अधिकारी आगरा शहर ललित कुमार एवं अन्य वनकर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त के अतिरिक्त प्रभाग की अन्य रेंजों यथा पिनाहट, फतेहाबाद, बाह, जैतपुर एवं किरावली में भी वन्य जीव सप्ताह मनाया गया।

Editor CP pandey

Recent Posts

खाटू श्याम के दर्शन से पहले काल का कहर! कोटा में नाले में समाई श्रद्धालुओं की बस, 8 की मौत

Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…

6 minutes ago

17 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म, निधन और खास दिवस

लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…

25 minutes ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित सुबह का संदेश, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…

1 hour ago

मऊ में ‘बड़े भाई साहब’ का भव्य मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…

2 hours ago

व्रत में मिठास का खास स्वाद, घर पर बनाएं साबूदाना क्रिस्टल जलेबी रंजना की रसोई |

शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…

3 hours ago

दुर्गा पूजा 2026: बंगाली साड़ी के साथ पहनें 9 ट्रेंडी ज्वेलरी, पारंपरिक लुक में लगेंगे चार चांद

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…

3 hours ago