मौके पर पहुंचकर पुलिस ने संभाला कमान
आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )l जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद बिलरियागंज में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर, उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई ।
जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के खानपुर भगत पट्टी निवासी टीघूरा देवी 65 वर्ष की तबीयत खराब हो जाने के कारण परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज में भर्ती कराया, जहाँ उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इस बात को लेकर मृत महिला के परिजन स्वास्थ्य कर्मियों पर भडक कर हंगामा खड़ा करने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमान संभाल लिया ।इसके बाद मौके पर पहुंचे मृतका के पुत्र बहू ने स्थानिय पुलिस को लिख कर बताया कि इस मामले में हम किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं चाहते हैं नहीं हम कोई केस मुकदमा या पोस्टमार्टम चाहते हैं । हम अपनी इच्छा से मृत शव को अपने घर ले जाकर दाह संस्कार करेंगे। इस प्रकार स्थानिय पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…
ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…
आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…