नवजात शिशु की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

खजांची चौराहा स्थित वैदिक हॉस्पिटल का है मामला,

स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रही हॉस्पिटल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा )गुलरिहा इलाके के खजांची चौराहा स्थित वैदिक हॉस्पिटल में मंगलवार की सुबह नवजात शिशु की मौत पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से तहरीर लेकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया।

जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के आम बाजार निवासी विजय निषाद अपनी पत्नी कविता निषाद को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार की शाम खजांची चौराहा स्थित बजरंग धाम कॉलोनी मे वैदिक हास्पिटल में भर्ती कराया। सोमवार को कविता ने नॉर्मल डिलेवरी से पुत्र को जन्म दिया। शाम को हास्पिटल प्रशासन ने कविता को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया। मंगलवार की सुबह नवजात शिशु की तबियत खराब होने पर परिजन फिर हास्पिटल लेकर पहुंचे तो डाक्टर डाक्टर पीएन गुप्ता घंटो बाद पहुंचे और नवजात शिशु को मेज पर लेटाकर देखा और घर भेज दिया। हॉस्पिटल के बाहर निकलते ही नवजात शिशु की मौत हो गई‌। परिजन पुनः नवजात को लेकर हास्पिटल पहुंचे तो डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृत नवजात शिशु की दादी मीना देवी शक्तिनगर वार्ड की भाजपा बूथ अध्यक्ष ने बताया कि हास्पिटल प्रशासन ने 25 हजार ले लिया। कोई रशीद भी नहीं दिया है।हास्पिटल में कोई भी सुविधा नहीं है। बोर्ड पर 10 डाक्टरों का नाम लिखा है,लेकिन डाक्टर एक भी हास्पिटल नहीं आते है। नवजात शिशु की मौत डाक्टर की लापरवाही से हुई है।

इस संबंध में वैदिक हास्पिटल के संचालक विकास ने बताया कि 12 दिसम्बर की सुबह 12 बजे डिस्चार्ज कर दिया गया था। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य थे। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से नवजात शिशु की मौत नही हुई है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ट्रैक्टर विवाद बना बवाल, दलित बस्ती में आगजनी से दहशत

फायरिंग और आगजनी, प्रधान के बेटे पर आरोप कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश…

41 minutes ago

बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान: “मेरे हाथ से एक हत्या हुई”

बृज भूषण शरण सिंह गोंडा/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। गोंडा से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व…

1 hour ago

Pakistan Airstrike: अफगानिस्तान में पाक हमले, 7 ठिकानों को बनाया निशाना

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। अफगानिस्तान में Pakistan Airstrike को लेकर नई जानकारी सामने आई है।…

1 hour ago

बलिया: 5 लाख के विवाद ने ली किन्नर रेखा की जान

बलिया/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बैरिया क्षेत्र में हुए सनसनीखेज किन्नर रेखा हत्याकांड…

2 hours ago

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

9 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

11 hours ago