नवजात की मौत पर स्वजनों ने किया हास्पिटल प्रशासन के खिलाफ हंगामा

गोरखपुर।(राष्ट्र की परम्परा) गुलरिहा थाना क्षेत्र में मंगलवार को नवजात शिशु की मौत पर स्वजनों ने हास्पिटल प्रशासन के खिलाफ लापरवाही बताकर घंटो देर तक हंगामा किया | मौके पर गुलरिहा पुलिस पहुंचकर स्वजनों से तहरीर लेकर मामले को शांत कराया |
मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के आम बाजार निवासी विजय निषाद अपनी पत्नी कविता निषाद को गुलरिहा थाना क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो बजरंग धाम कालोनी स्थित, वैदिक हास्पिटल में भर्ती किया 12 दिसम्बर को कविता ने पुत्र को जन्म दिया। 12 दिसम्बर को दोपहर में हास्पिटल प्रशासन ने कविता को डिस्चार्ज कर भेज दिया |
13 दिसम्बर को सुबह नवजात शिशु की तबियत खराब हुई, तो स्वजनों ने हास्पिटल लेकर पहुंचे तो डाक्टर डा. पीएन गुप्ता घंटो देर बाद पहुंचे | पहुंचने के बाद नवजात शिशु को मेज पर लेटाकर देखा और घर भेज दिया | हास्पिटल से बाहर कुछ दूर पहुंचे ही थे कि नवजात शिशु की मौत हो गई | स्वजनों ने पुनः हास्पिटल लेकर नवजात शिशु को डाक्टर के पास पहुंचे तो डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया | मृत नवजात शिशु की दादी मीना देवी शक्ति नगर वार्ड की बूथ अध्यक्ष ने बताया कि, हास्पिटल प्रशासन ने 25 हजार कैश ले लिया है | कोई रशीद नहीं दिया है | हास्पिटल में कोई भी सुविधा नहीं है | बोर्ड पर डाक्टर का नाम लिखा गया है लेकिन डाक्टर हास्पिटल पर आते नहीं है | नवजात शिशु की मौत डाक्टर की लापरवाही से हुई है | तहरीर गुलरिहा थाना में दी गई है |
बैदिक हास्पिटल के संचालक विकास ने बताया कि 12 दिसम्बर को सुबह 12 बजे डिस्चार्ज कर दिया गया है दोनों स्वस्थ्य थे |

Editor CP pandey

Recent Posts

बिहार में भूमि सुधार की दिशा में बड़ा कदम, जमीन विवादों के समाधान को मिलेगी रफ्तार

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार सरकार ने भूमि सुधार और राजस्व व्यवस्था को पारदर्शी,…

2 minutes ago

कोहरे में सतर्कता: महराजगंज यातायात पुलिस ने चलाया अभियान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन को यातायात नियमों के…

7 minutes ago

बिहार में रेल सुरक्षा पर सवाल, सीमांचल एक्सप्रेस पर चली गोलियां

बिहार में सीमांचल एक्सप्रेस पर फायरिंग और पथराव, यात्रियों में दहशत पटना (राष्ट्र की परम्परा…

14 minutes ago

महंगाई और आम जनजीवन: नीति की सबसे बड़ी परीक्षा

कैलाश सिंह महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।देश में बढ़ती महंगाई आज सिर्फ एक आर्थिक शब्द नहीं रह…

57 minutes ago

विश्वास के धागे में बंधा मनुष्य और परमात्मा

डॉ.सतीश पाण्डेय महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। मनुष्य और परमात्मा का संबंध किसी लिखित अनुबंध या दृश्य…

1 hour ago

जागरूकता मोटरसाइकिल रैली का आयोजन, सम्मेलन को लेकर लोगों से जुड़ने की पहल

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)आगामी हिंदू सम्मेलन के निमित्त जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक जागरूकता मोटरसाइकिल…

1 hour ago