सर्दी के मौसम में कारागार में निरुद्ध बन्दियों के लिए किये जाय माकूल प्रबन्ध-सुरेश राही

बहराइच ( राष्ट्र की परम्परा) प्रदेश के राज्य मंत्री कारागार सुरेश राही ने एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन बहराइच में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जिला कारागार में निरुद्ध बन्दियों को कारागार प्रशासन द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिये। जेलर आनन्द शुक्ला द्वारा बताया गया कि ठण्ड के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए बन्दियों के लिए अलाव तथा अतिरिक्त चाय एवं बिस्किट की व्यवस्था की गयी है। कारागार में निरूद्व बुज़ुर्ग बन्दियों के लिए विशेष प्रबन्ध किए जाते है। शुक्ल ने यह भी बताया कि शरद ऋतु के मद्देनज़र कारागार चिकित्सालय में भी विशेष प्रबन्ध किये जाते है। राज्य मंत्री ने कहा कि 50 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे बन्दी जो अर्थ दण्ड जमा न करा सकने के कारण कारागार में निरूद्ध हैं उनके जुर्माने की धनराशि जमा कराने के लिए दानवीरों, स्वयं सेवा संगठनों एवं स्वैच्छिक संस्थाओं से भी अपेक्षित सहयोग प्राप्त किया जाय। मंत्री ने कहा कि जिला कारागार में बन्दियों के लिए सुविधाओं में विस्तार के लिए भी जन सहयोग प्राप्त किया जाय। मंत्री ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि कारागार में बन्दियों के स्किल डेवलपमेन्ट के लिए कार्यक्रम चलाएं ताकि बन्दी कारागार से बाहर आकर अपने परिवार के साथ बेहतर जीवन व्यतीत कर सकें। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट ज्योतिराय, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव कुमार सिसौदिया, जेलर आनन्द कुमार शुक्ला, डिप्टी जेलर शेषनाथ यादव व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
निरीक्षण भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक के पश्चात राज्य मंत्री राही ने धर्म पत्नी निशा राही व सदर विधायक अनुपमा जायसवाल के साथ सूरजापुर माफी स्थित आनंद पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। विधालय पहुॅचने पर स्कूल की छात्राओं द्वारा तिलक लगाकर एवं स्वागतगीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसानों के साथ जेलो में निरुद्ध बन्दियों के लिए बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि कारागारो में क्षमता से अधिक बन्दियों को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के कारागारों का उच्चीकरण कराया जाएगा। कार्यक्रम को विधायक सदर अनुपमा जायसवाल सहित अन्य अतिथियों द्वारा सम्बोधित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक वीरेंद्र पासी, प्रधानाचार्य बिन्नू सिंह, राजा जमुनहा जयसिंह सहित डॉ सौरभ मिश्रा, रीति मिश्रा, अर्पित श्रीवास्तव व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago