संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। हैवी ड्राइविंग लाइसेंस धारक युवा अगर रोडवेज की बस चलाने की इच्छा रखते हैं। तो उनके लिए अच्छी खबर है। परिवहन निगम, राप्ती नगर डिपो के लिए जिला मुख्यालय पर कैंप लगाकर संविदा पर चालकों की भर्ती करेगा।
मिली जानकारी के अनुसार परिवहन निगम के राप्ती नगर डिपो ने बस चालकों की भर्ती का एलान किया है। मंगलवार 3 जनवरी 23 को जिला मुख्यालय स्थित शिवाय होटल, खलीलाबाद में ड्राइवरों की भर्ती होनी है। जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिसमे निर्धारित योग्यता अनुसार यथा बस चालक पद के अभ्यर्थियों को आठवीं पास और भारी वाहन चलाने का लाइसेंस, 02 वर्ष का अनुभव तथा अभ्यर्थी का कद 05 फिट 3 इंच निर्धारित किया गया है। जिन युवाओं में उपरोक्त योग्यता हो वही इस पद के लिए आवेदन कर सकतें हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ 2 पासपोर्ट साइज फोटो लेकर कैम्प में उपस्थित हों। जहां उनसे रोडवेज की बस चलवा कर उनका रोड टेस्ट लिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 8299534617 या 9453005887 पर सम्पर्क कर अधिक जानकारी ले सकते है।
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को परिचारी पद के…
पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में होने…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0)…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से जुड़े एक…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। चित्राहाट थाना क्षेत्र के बलीपुरा गांव में रविवार देर रात…
मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। देशभर में चर्चा में रहे सौरभ राजपूत हत्याकांड में अब…