देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि कृषि निदेशक, उ०प्र० द्वारा कार्ययोजना में दिये गये निर्देश के क्रम में नेशनल मिशन ऑन एडविल (ऑयल सीड) योजनान्तर्गत एक दिवसीय जनपद स्तरीय मेला का आयोजन 04 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे से लघु माध्यमिक विद्यालय, बंगरा बाजार बिकास खण्ड बनकटा में आयोजन किया जाएगा। किसान मेला में कृषको को कृषि एवं कृषि से सम्बन्धित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ स्टालों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे 04 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे से लघु माध्यमिक विद्यालय, बंगरा बाजार विकास खण्ड बनकटा में आयोजित किसान मेला में अपने-अपने विभाग का स्टाल लगवाना सुनिश्चित करेंगे, जिससे किसानों को अधिक से अधिक जानकारी मिल सकें।
यूपी में AI-सेमीकंडक्टर हब की नई तैयारी, कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य ग्रेटर नोएडा…
भारी बारिश के बाद बिगड़े हालात, 500 से अधिक राहत शिविर सक्रिय भुवनेश्वर (राष्ट्र की…
यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…
बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…
भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…
मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…