मानव से ही दुनिया का सबसे बड़ा धर्म है-श्रीप्रकाश पाल

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गरीबो की सेवा ही इंसान को महान बनाता है, और इस सेवा को मै उत्तरोत्तर करता रहूँगा, उक्त बातें सोमवार को समाजसेवी श्रीप्रकाश पाल ने गरीबो व जरूरतमन्दो को कम्बल वितरण करने के दौरान कहा । सोमवार को समाजसेवी व भाजपा नेता श्रीप्रकाश पाल ने सैकड़ों जरूरतमंद लोगों कम्बल वितरित करने का पुनीत कार्य किया गया । ठंड के मौसम में कम्बल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और हृदय से आशीर्वाद देने का कार्य किये। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आगे उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी सेवाओ के लिए सदैव समर्पित रहूँगा I देश व प्रदेश की भाजपा सरकार भी लोगों के कल्याण के लिए प्रयत्नशीलहै,सरकार ने लोगो के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाया है, जिसका लाभ हर तबके के लोगो को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों के सहयोगार्थ सरकार और प्रशासन की भी एक सीमा होती है। जब तक जन सरोकार के कार्यक्रमों में आम जनता और समाज की सहभागिता नहीं होगी तब तक गरीबों तक मदद पंहुचाना संभव नहीं हो पायेगा। इसलिये आप सभी अपने अगल-बगल के गरीबों और असहायों की मदद के लिये तहसील मुख्यालय से सम्पर्क करके उन्हें, सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने का कार्य करे। इस अवसर पर अजय सिंह, गोलू पाल,अख्तर, रत्नेश्वर, गोरख जायसवाल, बाजिलाल,घरभरन पाल,जगदीश पाल, सुखनंदन प्रजापति सहित आदि लोग उपस्थित रहे। जबकि जरूरतमंदों में सुकई, शंकर,पिंटू, महाबीर,शिवप्रसाद, हरिचंद, जयसिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

2 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

2 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

3 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

3 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

3 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

3 hours ago