यथार्थ बोध के बिना,
यथार्थ ज्ञान नहीं मिले,
यथार्थ ज्ञान के बिना,
विनीत भाव नहीं मिले।
विनीत भाव के बिना,
प्रेम-प्रीति नहीं मिले,
प्रेम- प्रीति के बिना,
अपनत्व भी नहीं मिले।
अपनत्व यदि नहीं मिले,
जीवन में सुख नहीं मिले,
जीवन में सुख के बिना,
जीवन को शांति नहीं मिले।
जीवन में शांति के बिना,
भक्ति भाव भी नहीं मिले,
भक्ति भावना के बिना,
प्रभु से लगाव नहीं मिले।
प्रभु से लगाव के बिना,
संकल्प भ्रमित हो रहे,
संकल्प हीनता तहत,
कार्य सिद्धि नहीं मिले।
कार्य सिद्धि के बिना,
जीवन असफल हो रहे,
आदित्य यथार्थ बोध के
लिये सत्य मार्ग पर चलें।
कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे औरैया विशेष पुनरीक्षण अभियान…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत 11 फरवरी 2026 को तरकुलवा CFL…
मईल/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)।भागलपुर ब्लाक के समस्त मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में निशुल्क एवं अनिवार्य बाल…
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा…
त्रिस्तरीय प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों एवं सम्बन्धित शिक्षकों को सम्मानित किया गया गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)दीनदयाल…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद देवरिया में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के…