डंपर पर लदे बालूऔर मिट्टी को ग्रामीणों ने दो घंटे तक रोककर रखा
एसडीएम के समझाने पर ग्रामीण हुए शांत
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसील के सोनवल गांव के समीप बौलियां माइनर सोनवल बाया पिपरा कल्याण,लेदवां से होकर जाती है पर ग्रामीणों ने उस समय विरोध करना शुरू कर दिया जब जेसीबी से नहर के बंधे की मिट्टी को डंपर में लादकर कहीं ले जाया जा रहा था। ग्रामवासी सुरेंद्र भारती, गुड्डू यादव, मनोज मौर्य,मोलाई ,जयराम, प्रभंश, मीर हसन, तिलकधारी, अनिरुद्ध, सुदर्शन, रामसूरत आदि ने बताया कि रात में नहर के बंधे की सिल्ट के साथ मिट्टी भी जेसीबी से काटकर डंपर पर लादकर ले जाया जा रहा है जिसको हम ग्रामीणों के द्वारा रोका गया लेकिन अभी तक किसी कर्मचारी और अधिकारी के द्वारा कोई बात नहीं कही गई ।ग्रामीणों का कहना है कि जब बंधे ही काट लिए जाएंगे तो नहर की पानी से किसानों की समस्त फसल बर्वाद होगी उसका जिम्मेदार कौन होगा।जिलेदार से बात करने पर उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग की जमीन है हम चाहे किसी को बेचे किसी को कोई एतराज नहीं होना चाहिए। मौके से पहुंचे सिंचपाल ने बताया कि गलत तरीके से खनन किया गया है ।ग्रामीणों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए एसडीएम सदर रमेश कुमार यादव मौके से पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया और संबन्धित ठेकेदार को हिदायत दिया कि बंधे को छोड़कर केवल सिल्ट को ही ले जाएं साथ ही जहां बंधा ज्यादा कटा है उसे ठीक करा दें।
खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…
Ai निर्मित प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम…
लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…
फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…
अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…
दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…