Sunday, March 22, 2026
Homeमहाराष्ट्ररावा इंटरनेशनल का वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

रावा इंटरनेशनल का वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
17 दिसंबर को घाटकोपर एसएनडीटी ऑडिटोरियम में रेनासेंस आर्टिस्ट एंड राइटर एसोसिएशन (रावा) का वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गुरु वंदना अंतरा दुबे द्वारा और रंगमंच प्रणाम अन्वी वर्मा के द्वारा प्रस्तुत किया गया।रावा वह मंच है जो संस्कृति संवर्धन का मंच है जो भारत की संस्कृति को बचा के रखती है, जहां कलाकारों ने भरतनाट्यम कथक ओडीसी संबलपुरी आसामी लोक एवं क्लासिकल नृत्य की प्रस्तुति की एवं सामाजिक तत्वों पर आधारित प्रोग्रेसिव यूटिलाइजेशन थ्योरी पर लिखित नाटक, प्रस्तुत किया गया। जिसका शीर्षक था सोने की चिड़िया कहां गई इसके लेखक वीरेंद्र रंजन थे। इस कार्यक्रम के हर एक नृत्य नाटिका को सजाने का काम एवं कोरियोग्राफी अनुकृति नटराज कला एकेडमी के चेयरमैन द्वारा की गई।इसमें प्रमुख उपस्थित सारंग वी.जगताप (महाराष्ट्र विधानसभा सचिव ),रघुराज तिवारी(संपादक मुंबई आगाज़),संदीप खनूजा (रावा न्यू यॉर्क के चेयरमैन),अमोघ सिद्ध अप्पा राव पाटिल (आरएसपी ऑफिसर),सुभाष के. मोरे (चेयरमैन शिक्षक भारती),रघुवीर खनूजा (बॉलीवुड कोरियोग्राफर),बजरंग बंबा देकर (अंकनश्री अवॉर्डी), डॉ. दीपक ठोंबरे (चेयरमैन राजाधिराज योग पीठ)आचार्य हर गोविंदनंद अवधूत (डी एस मुंबई), आचार्य सत्य देवानंद अवधूत(सेंट्रल रावा सेक्रेटरी),ध्यानेश (बी पी मुंबई) सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं गुरुदेव को समर्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। संपूर्ण कार्यक्रम को प्रसाद वालवलकर द्वारा सूत्रसंचालन किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments