राशन कार्ड धारक अविलम्ब कराएं ई-केवाईसी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ल ने जनपद के सभी राशनकार्ड धारकों को सूचनार्थ अवगत कराया है कि राशनकार्ड लाभार्थियों के डाटाबेस में सीडेड आधार नम्बर का समुचित वैलिडेशन नहीं हो पाने के कारण पात्र/अपात्र लाभार्थियों की पहचान तथा आधार ऑथेन्टिकेशन से खाद्यान्न वितरण में आने वाली समस्याओं का निस्तारण ई-केवाईसी द्वारा किया जाना है। प्रदेश के समस्त राशनकार्ड लाभार्थियों की ई-केवाईसी कराए जाने का अभियान माह जून, 2024 से चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए राशनकार्ड के समस्त सदस्यों का सहयोग नितान्त आवश्यक है।
उन्होंने ई-केवाईसी अभियान के महत्वपूर्ण बिन्दुओं का उल्लेख करते हुए बताया कि राशनकार्डं लाभार्थियों की ई-केवाईसी का कार्य ई-पॉस के माध्यम से उचित दर विक्रेताओं के सहयोग से निःशुल्क कराया जाएगा। लाभार्थी अपने निकटतम किसी भी उचित दर दुकान पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं। ई-केवाईसी हेतु लाभार्थियों का बायोमेट्रिक ऑथेन्टिकेशन किया जाएगा। ई-केवाईसी के साथ इस विकल्प के अन्तर्गत राशनकार्ड से मोबाइल नम्बर जोड़े जाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिसका उपयोग राशनकार्ड गुखिया द्वारा करते हुए मोबाइल नम्बर फीड/संशोधित किया जा सकेगा। इस मोबाइल नम्बर पर कार्ड पर प्राप्त होने वाले राशन का विवरण एसएमएस द्वारा प्राप्त होगा।
उन्होंने बताया कि उक्त के अतिरिक्त यदि किसी राशनकार्ड में मुखिया से परिवारजन का सम्बन्ध गलत प्रदर्शित है, तो उसे भी सुधारा जा सकेगा। इस संशोधन का अधिकार भी केवल राशनकार्ड के मुखिया को होगा। अन्य सभी राशनकार्ड सदस्यों को मात्र ई-केवाईसी ही करना होगा। सभी राशनकार्ड परिवार से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में उचित दर दुकानों में पहुँचकर अविलम्ब अपना ई-केवाईसी पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

9 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

21 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

21 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

21 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

21 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

21 hours ago