Categories: Uncategorized

राष्ट्रीय परशुराम सेना का मुंबई पश्चिमी क्षेत्र में हुआ विस्तार

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा )ब्राह्मण समाज के हित में कार्य कर रही ‘राष्ट्रीय परशुराम सेना’ ने मुंबई पश्चिमी क्षेत्र का विस्तार किया। इस अवसर पर संतोष शुक्ला को पश्चिम मुंबई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह कार्यक्रम कांदीवली पूर्व स्थित वंदना बैंक्वेट हॉल में आयोजित हुआ, जहां आयोजन की शुरुआत चंदन जनेऊ से स्वागत और दीप प्रज्ज्वलन से की गई।
सेना के राष्ट्रीय सचिव अविनाश दिनेश पांडेय ने मंच का संचालन करते हुए कहा, “हम विप्र समाज के सुख में भले न पहुंचें, लेकिन दुख में सबसे पहले पहुंचने का प्रयास करना होगा।” उन्होंने आगे कहा, हम डिजिटलाइजेशन पर कार्य कर रहें हैं। अब समय आ गया है कि हम निर्बल, वंचित और पिछड़े ब्राह्मणों के हित में सरकार से आरक्षण की मांग करें।” साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अन्य समाजों का सम्मान करते हुए, अपने आसपास के सभी ब्राह्मणों को सेना से जोड़ने का प्रयास करें।
इस अवसर पर महाराष्ट्र के अध्यक्ष सचिन चौबे ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए जमीनी स्तर पर तेजी से काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि इसके लिए सभी तैयार हैं।
राष्ट्रीय महासचिव संजय शर्मा ने समाज के उत्थान के लिए ध्यान रखने की बात करते हुए कहा, “हमें ब्राह्मण समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी मदद करनी होगी।”
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश पांडेय ने उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों के लिए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इसी तरह मुंबई में भी हम समाज के लिए मजबूत कार्य करेंगे।
इस बैठक में मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों जैसे मुलुंड, भांडुप, बोरीवली, नालासोपारा, पनवेल, दिवा, कल्याण आदि से पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित हुए। इस अवसर पर आशा शुक्ला, कृष्णकांत शुक्ला, आशीष पांडेय, मुन्ना मिश्रा, संदीप तिवारी, जय शुक्ला, जय तिवारी, आर. के. मिश्रा, देवनारायण तिवारी, राजेश पांडेय, संजय शर्मा, संतोष शुक्ला, आशा शुक्ला, इंद्रप्रकाश तिवारी, अजय शुक्ला और रास बिहारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए संकल्प लिया।
संगठन के सदस्यों ने आधुनिक तरीके से विप्र समाज को राष्ट्रीय परशुराम सेना से जोड़ने का निर्णय लिया और कार्यक्रम का समापन आभार प्रकट करते हुए किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

US-Iran युद्ध: Donald Trump का बचाव — “अगर हमने पहले कार्रवाई नहीं की होती, तो वे हमला कर देते”

वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…

30 seconds ago

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

10 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने मानवीय निकासी गलियारे की तत्काल स्थापना की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…

11 hours ago

जी.एम. एकेडमी, बरहज को सीबीएसई से 10+2 की मिली मान्यता

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…

11 hours ago

रंगों की फुहार में सराबोर हुआ जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब

होली मिलन समारोह में झलकी एकता, उत्साह और आत्मीयता महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के…

11 hours ago