मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों ने हाल ही में एक निजी समारोह (Private Ceremony) में सगाई कर ली है। बताया जा रहा है कि कपल फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंध सकता है।
प्राइवेट सेरेमनी में हुई कथित सगाई
सूत्रों के अनुसार, यह सगाई बेहद प्राइवेट इवेंट में हुई, जिसमें सिर्फ परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल थे। हालांकि, इस बारे में अभी तक न तो रश्मिका और न ही विजय की तरफ से कोई आधिकारिक बयान (Official Confirmation) आया है।
रश्मिका के पोस्ट से बढ़ीं अफवाहें
इन अफवाहों को तब और हवा मिली जब रश्मिका ने दशहरे के मौके पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन फोटोज में वे साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। नेटिज़न्स का मानना है कि ये तस्वीरें विजय देवरकोंडा के घर की हैं और इन्हीं के कारण दोनों की सगाई की चर्चाएं तेज हो गईं।
पहले भी आ चुकी हैं शादी की खबरें
यह पहली बार नहीं है जब विजय और रश्मिका की शादी या सगाई की खबरें सामने आई हों। इससे पहले भी दोनों के रिलेशनशिप और शादी की अफवाहें सुर्खियां बटोर चुकी हैं। इस बीच यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि यह पूरा मामला कहीं रश्मिका की अपकमिंग फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ (The Girlfriend) से जुड़ा पीआर स्टंट तो नहीं।
फैंस कर रहे हैं ऑफिशियल ऐलान का इंतजार
फिलहाल, फैंस बेसब्री से इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि क्या वाकई रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने सगाई कर ली है, या यह सिर्फ सोशल मीडिया अफवाह है। जब तक दोनों में से कोई स्टार खुद सामने आकर इसकी पुष्टि नहीं करता, तब तक यह खबर सिर्फ अटकलों पर आधारित है।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…
पश्चिम एशिया में जारी Middle East संकट का असर अब भारत के दवा बाजार पर…
UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…
भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…