यूपी में जीएसटी के 50 अफसरों पर जमीन घोटाले का शिकंजा! 200 करोड़ से ज्यादा की बेनामी खरीद का खुलासा

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में स्टेट जीएसटी (State GST) विभाग के करीब 50 अधिकारी बड़े घोटाले में फंसते नजर आ रहे हैं। विभागीय जांच में खुलासा हुआ है कि इन अफसरों ने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की नामी-बेनामी जमीनें खरीदीं, जिसमें ज्यादातर सौदे मोहनलालगंज क्षेत्र के एक चर्चित बिल्डर के जरिये किए गए।

200 करोड़ की जमीन खरीद में अफसरों के नाम

अब तक की जांच में 11 अफसरों की जमीन खरीद के दस्तावेज सामने आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी अधिकारी विभाग में सहायक आयुक्त, उपायुक्त, संयुक्त आयुक्त और अपर आयुक्त स्तर पर तैनात रहे हैं।

अधिकतर अफसर गाजियाबाद, आगरा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, मुरादाबाद, मेरठ और गौतमबुद्धनगर जैसे बड़े जिलों में मलाईदार पदों पर तैनात थे।

वर्तमान में इन अफसरों की तैनाती सहारनपुर, लखनऊ, आजमगढ़, लखीमपुर खीरी, मिर्जापुर और कानपुर समेत 10 जिलों में बताई जा रही है।

जांच में खुलासा – बिल्डर और अफसरों की मिलीभगत

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जमीन की रजिस्ट्री मोहनलालगंज तहसील और सुल्तानपुर रोड पर हुई। जमीन खरीदने का पैसा एक प्रभावशाली बिल्डर के प्रोजेक्ट्स में लगाया गया। बताया जाता है कि यह बिल्डर जीएसटी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का करीबी रिश्तेदार है, जिसने नंबर-दो की रकम खपाने का रास्ता उपलब्ध कराया।

कोरोना काल बना ‘कुबेर काल’

विभागीय सूत्रों का कहना है कि कोरोना काल (2020-2022) जीएसटी अफसरों के लिए “कुबेर काल” साबित हुआ।

इस दौरान अधिकतर अफसरों का 3-5 साल तक ट्रांसफर नहीं हुआ।

लंबे समय तक मलाईदार पदों पर टिके रहने से अफसरों के पास अरबों रुपये की अवैध कमाई हुई।

इतनी बड़ी रकम को छुपाने और खपाने के लिए जमीन खरीद का रास्ता चुना गया।

शासन तक पहुंचा मामला

शुरुआती शिकायतों के बाद जब पंजीकरण कार्यालय से जमीन की रजिस्ट्री के दस्तावेज निकाले गए तो हकीकत सामने आई। फिलहाल शासन ने जांच के आदेश दिए हैं और संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में कई और बड़े नाम उजागर होंगे।

Karan Pandey

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

1 day ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago