Categories: Uncategorized

भारतीय लोक कला की रचनात्मक अभिव्यक्ति है रंगोली – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

संपूर्णा क्लासेज के प्रांगण में हुआ रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय संस्कृति , सभ्यता व लोक कला की रंगीन और रचनात्मक अभिव्यक्ति है रंगोली,यह मानव जीवन में खुशियों का प्रतीक माना जाता है।उक्त बातें नगर के ईचौना पश्चिमी वार्ड के संपूर्णा क्लासेज के प्रांगण में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में अपनी परम्परा को समझने व परखने का मौका मिलता है। अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इस्लाम खान व प्रदेश सचिव बदरे आलम ने कहा कि भारत देश का सांस्कृतिक विरासत ऐतिहासिक महत्व से पूरे विश्व में सर्वश्रेष्ठ है। प्रतियोगिता में कक्षा 11 वीं के अंशिका जायसवाल, अल्का मिश्र, आकांक्षा, शुम्बुल , अदिति, प्रवीन कुमार द्वारा हाल ही में कोलकाता में हुए महिला चिकित्सक के साथ अमानवीय कृत्य में इंसाफ की मांग करते हुए रंगोली ,कक्षा 12 वीं के सृष्टि मिश्र, खुशी जायसवाल, सुहानी पांडेय, शिवम शर्मा, संदेश जायसवाल, आदित्य गिरि, अनुराग,हर्षित, कैश,द्वारा दीपावली के दिन भगवान श्री राम के अयोध्या आगमन की रंगोली व कक्षा 10 वीं के कुंदन, प्रिंस,कदम साहू, अमन चौहान, आदित्य ,सुप्रिया कुशवाहा, अनुप्रिया ,खुशबू, स्वाति, दीपिका, जान्हवी, अदिति, रिया आदि बच्चों व बच्चियों ने कई तरह के मनोहारी रंगोली बनाया जिसे आयोजक मण्डल व उपस्थित लोगों ने सराहा। अंत में प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह व निदेशक संपूर्णानंद पांडेय ने सभी अतिथियों व बच्चों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

rkpshomnath

Recent Posts

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

5 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

5 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

5 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

5 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

5 hours ago

जिस घर में गूंज रही थीं पर्व की खुशियां, वहां पसरा मातम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार पर्व की…

5 hours ago