महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। एनआईसी सभागार में सामान्य प्रेक्षक गुरप्रीत कौर सपरा की अध्यक्षता में विधानसभा वार मतदान कार्मिकों का यादृच्छिकरण (रेंडमाइजेशन) किया गया।
जिलाधिकारी ने प्रेक्षक को अवगत कराया कि रेंडमाइजेशन के दौरान मतदान कार्मिकों को विधानसभा आवंटित करते हुए पोलिंग पार्टियों का गठन किया जाएगा। साथ ही आज ही विधानसभावार पोलिंग पार्टियों का भी गठन होगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में एक सखी बूथ भी बनाया जायेगा, जिसमे सभी महिला कार्मिक होंगी। प्रेक्षक ने पोलिंग पार्टी निर्माण के प्रक्रिया की जानकारी भी ली। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है और निर्देशों काशत–प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया गया है।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जनपद में 2084 बूथ के सापेक्ष 2294 पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय और मतदान अधिकारी तृतीय का रेंडमाइजेशन किया गया और विधानसभावार पोलिंग पार्टी का निर्माण किया गया। 16 मई 2024 से सभी कार्मिकों को उनका ड्यूटी आदेश प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही क्रिटिकल मतदान केंद्रों हेतु माइक्रो आब्जर्वर का रेंडमाइजेशन किया गया। कुल 216 केंद्रों के सापेक्ष 240 माइक्रो आब्जर्वर का रेंडमाइजेशन करते हुए उनको विधानसभा आवंटित किया गया।
रेंडमाइजेशन प्रेक्षक के निर्देशानुसार किया गया। प्रेक्षक ने रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया और सभी को सफल और निष्पक्ष चुनाव हेतु शुभकामना दी।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, पीडी
रामदरश चौधरी, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, डीसी एनआरएलएम बी.बी. सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुचारु एवं…
घोसी (राष्ट्र की परम्परा)l तहसील परिसर घोसी में स्थित दो दुकानों को किराये पर देने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन—पंचायत से पार्लियामेंट तक, निर्माण में नारी नवभारत…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…
नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023: क्या बढ़ेगा वास्तविक नेतृत्व या सिर्फ़ संख्या? प्रॉक्सी राजनीति पर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार…