छठवें सातवें चरण में मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए की वीडियो कांफ्रेंसिंग

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में छठवे और सातवें चरण में होने वाले मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर गोरखपुर एनआईसी सभागार में मौजूद डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर आनंद कुलकर्णी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर, नोडल अधिकारी चुनाव पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक संजय कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह, एसडीएम खजनी शिवम सिंह से चुनाव आयोग ने कहा कि गोरखपुर जनपद के खजनी विधानसभा में मतदान 25 मई को जो संत कबीर नगर लोकसभा में पड़ता है व गोरखपुर लोकसभा तथा बांसगांव लोकसभा का मतदान 1 जून को संपन्न कराया जाएगा, जहां सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होना चाहिए।सरल, सुगम, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण रूप से निर्विघ्न मतदान कराने के लिए सभी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करें। गर्मी को देखते हुये मतदान केन्द्रों पर छाया, शीतल जल, बैठने की व्यवस्था, कूलर, पंखे, दवा सहित अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जाएं।
निर्वाचन के दौरान पूरी सावधानी और सतर्कता बरतें। स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने के लिये सभी अधिकारी अपने लेवल ऑफ अलर्टनेस को बनाये रखें।
वल्नरेबल क्षेत्र के मतदान केन्द्रो में सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम करने के निर्देश दिए। जिन भवनों में पाँच या उससे अधिक मतदान केन्द्र हैं, वहाँ सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये जायें। जिन मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की संख्या अधिक है, वहाँ अतिरिक्त मतदान कर्मियों की तैनाती करें।
उन्होंने कहा कि मतदान में बाधा डालने वाले तत्वों पर निगरानी रखने के लिये क्रिटिकल मतदान केन्द्रों के भीतर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएँ। साथ ही वेबकास्टिंग की निगरानी की पुख्ता व्यवस्था करें, जिससे किसी केन्द्र पर मतदान में अनियमितता दिखाई दे, तो तत्काल कार्रवाई की जा सके।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

युवाओं को मिला कारोबार खड़ा करने का ‘मंत्र’, बैंकिंग अड़चनें दूर करने पर जोर

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की कार्यशाला में 250 से अधिक लाभार्थियों ने लिया प्रशिक्षण, बैंकर्स…

2 hours ago

सिकंदरपुर में साइबर ठगी: मोबाइल अपडेट करते ही युवक के खाते से उड़े 98 हजार रुपये

​बलिया (राष्ट्र की परम्परा )सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कीकोड़ा गांव में साइबर अपराध का एक…

2 hours ago

भगवान हैरान है

ईश्वर ने सोचा एक दिन,कि बनाऊँ ऐसी रचना,जिसमें प्रेम हो, दया हो,और धर्म-कर्म की संरचना।…

2 hours ago

मऊ में जेल बंदियों के अधिकारों पर मंथन, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर भी तेज हुई तैयारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जेल में निरुद्ध बंदियों के अधिकारों और उनके मामलों के प्रभावी…

2 hours ago

साइबर ठगों पर पुलिस की चोट, पीड़ित की 54 हजार से अधिक रकम कराई वापस

ऑन-लाइन फ्रॉड के करीब ढाई महीने बाद फरेन्दा पुलिस व साइबर सेल को सफलता, ठगी…

2 hours ago

अटल तिराहे से गौरा मार्ग पर खुले में कट रहे मांस-मछली, राहगीरों की परेशानी पर कब जागेगा प्रशासन?

पवन पाण्डेय की रिपोर्ट बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के गौरा बरहज नगर…

3 hours ago