जैतीपुर में रामलीला का आयोजन

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जैतीपुर कस्बे में श्रीराम जानकी रामलीला का शुभारंभ हुआ। क्षेत्रीय विधायक वीर विक्रम सिंह, प्रिंस द्वारा गणेश पूजन कर, श्रीरामलीला मेले का आयोजन फीता काटकर हुआ।कमेटी के सदस्यों ने विधायक को पहना कर जोरदार तरीके से स्वागत किया।इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम की लीलाओं पर प्रकाश डाला, तथा मेले में भ्रमण कर उन्होंने वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य कैंप का उद्घाटन किया।जिसमें बीपी, शुगर, आदि बीमारियों की निशुल्क जांच की गई।ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने कॉलेज द्वारा खैरपुर तक चलाई जा रही निशुल्क स्वास्थ्य बस सेवा को गढ़िया रंगीन तक चलाये जाने का आश्वासन दिया।रामलीला में पहले दिन कलाकारों ने नारद मोह लीला का मंचन किया,रामलीला देख लोग काफी खुश नजर आये।बच्चों में काफी उत्साह नजर आया।नारद मोह की लीला के मंचन के दौरान कलाकारों ने दिखाया कि, किस प्रकार नारद द्वारा की गई तपस्या के प्रभाव से राजा इंद्र का सिंहासन हिल जाता है।इंद्र द्वारा विभिन्न प्रयास किये जाते हैं, लेकिन नारद की तपस्या भंग करने में असमर्थ हो जाते हैं। इंद्र द्वारा अपनी हार स्वीकार करने पर नारद के मन मे अहंकार उत्पन्न हो जाता है। विष्णु भगवान नारद के अहंकार को नष्ट करते हैं, और नारद के मन को शांति का उपाय बताते हैं। इस दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष बलराम सिंह, मदन पाल सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजकुमार सिंह,शैलेंद्र सिंह शीलू,नरेंद्र गुप्ता,रामभरोसे श्रीवास्तव,जगपाल सिंह,राजू सिंह, दीपेश सिंह,अरुण प्रताप सिंह, आदित्य सिंह,थाना प्रभारी ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बही भक्ति, प्रेम और मातृत्व की त्रिवेणी, बाल योगी पचौरी जी महाराज ने किया श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का अद्भुत वर्णन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय के औद्योगिक अस्थान में चल रहे नौ…

4 minutes ago

जय और उजैर बच्चों में जगा रहे हैं संविधान और पर्यावरण की चेतना

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के दो युवा समाजसेवी, जय और उजैर, शिक्षा, समाज और…

23 minutes ago

📰 साढ़े तीन घंटे बाद देर रात बहाल हुआ यातायात, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर भड़का आक्रोश

परिजन व ग्रामीणों ने किया मुख्य मार्ग जाम, उप जिलाधिकारी की पहल से खुला जाम…

1 hour ago

उन्नाव में पति ने हथौड़ी से की पत्नी की हत्या, दो मासूमों के सामने हुआ कत्ल; दहेज हत्या में छह पर FIR

उन्नाव (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के लालताखेड़ा…

1 hour ago

गुरु बृहस्पति मंत्र: गुरू दिवस पर जपें ये शक्तिशाली मंत्र और खोलें भाग्य, धन, ज्ञान के द्वार

गुरु बृहस्पिपति को देवताओं के अधिष्ठाता, आचार्य और सभी ग्रहों का “गुरु” माना गया है।…

1 hour ago

शादी के बाद पति गया कनाडा, दहेज में मांगे एक करोड़ और जमीन; पुलिस ने दर्ज की FIR

बरेली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ऑनलाइन मैट्रीमोनियल वेबसाइट के जरिये हुई एक शादी कुछ ही…

2 hours ago