शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा) जैतीपुर -बेमौसम भारी बारिश के बाद अब क्षेत्र में बाढ़ का प्रकोप मंडराया बहगुल व रामगंगा नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है।जिससे नदी के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोग भयभीत हैं।बहगुल नदी का जलस्तर बढ़ने से कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्री वॉल तक पानी पहुंच गया है।अगर ऐसे ही जलस्तर बढ़ता रहा तो शीघ्र ही अस्पताल में जलभराव हो जाएगा। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर व स्टाफ को बाढ़ की चिंता सताने लगी है।नदियों का जलस्तर बढ़ने खेतों में भी बाढ़ का पानी पहुंचने लगा है। गोविंदपुर,सुरजूपुर, वमिहाना आदि गांवो के किसानों ने खेतों में खड़ी धान, बाजरा, तिल की फसल काटने शुरू कर दी है। वहीं रामगंगा के पानी की चपेट से बदायूं,शाहजहांपुर,बरेली बॉर्डर पर गांव मानपुर त्रिलोकपुर स्थित पुलिया बह गई है।जिससे बदायूं जिले का संपर्क टूट गया है।वहीं विकास खंड क्षेत्र का गांव लोहर गढ़ी राम गंगा का जलस्तर बढ़ने से टापू बन गया है।प्रशासन द्वारा लोहर गढ़ी के बाशिंदों को सुरक्षित निकालने के लिए नाव उपलब्ध करवाई गई है। इसके साथ ही नगला देहात माली गांव के पास सड़क पर राम गंगा का पानी चलने लगा है।दो पहिया वाहनो का निकलना बंद हो गया हैं। अगर ऐसे ही दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ता रहा तो शीघ्र ही काफी इलाका बाढ़ की चपेट में होगा।
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…