केवटलिया-महेन सहित सभी तटबंध सुरक्षित:डीएम -अफवाहों पर न दें ध्यान प्रशासन मुस्तैद


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के साथ जलभराव से प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ के दृष्टिगत जिला प्रशासन को हर संभव तैयारियों को पूर्ण रखे जाने के निर्देश दिए। कपरवार में क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों से मिलकर जलभराव जनित कठिनाइयों की जानकारी प्राप्त की तथा उसका समाधान कराने को आश्वस्त किया।
उन्होंने सबसे पहले केवटलिया-महेन बंधे का निरीक्षण किये। निरीक्षण में पाया गया कि यह बंधा पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि बंधे से महेन गांव को जोड़ने वाली सड़क के टूटने से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई है। बाढ़ एवं बंधा कटान की स्थिति नहीं है। उन्होंने बाढ़ खंड के अधिकारियों को बंधों की पेट्रोलिंग अनवरत रूप से कराए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ शिविरों को पूर्ण रूप से सक्रिय रखा जाए। तैनात कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे। बंधों के कटान या रिसाव होने की स्थिति में त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए उस पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करेंगे। आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता भी मौके पर बनाये रखेंगे। उन्होंने बंधे से महेन गांव को जोड़ने वाली आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मार्ग का मरम्मत करने के लिए अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने आम जन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान न दें। जनपद के सभी बंधे सुरक्षित स्थिति में हैं। इसके पश्चात जिलाधिकारी कपरवार के निकट नौका टोला में मार्ग पर ही उपस्थित ग्राम प्रधानों से संवाद किया। बाढ़ एवं जलभराव जनित समस्याओं के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पशु-चारा, खाद्य सामग्री, दवा आदि की पर्याप्त उपलब्धता है। किसी भी दशा में कोई परेशानी न हो इसके लिए हर संभव एहतियाती उपाय के साथ ही बंधों को सुरक्षित रखे जाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए है। जनपद में कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है, जिसका नंबर 1077, 05568-222261, 223331 एवं 225351 है। किसी भी समस्या व आकस्मिकता की सूचना उस पर दी जा सकती है। प्राप्त समस्याओं का त्वरित समाधान कराया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के आवागमन के लिए पर्याप्त संख्या में नाव तैनात किया गए हैं।

rkpshomnath

Recent Posts

संविधान दिवस पर गूंजी संविधान की गूंज

कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को दिलाया गया नागरिक कर्तव्यों का बोध देवरिया…

2 hours ago

नेताओं की सीटों पर छह महीने का नियम, शिक्षा और स्वास्थ्य में खाली पदों पर कब?

शिक्षकों, प्रोफेसरों और डॉक्टरों के पद खाली क्यों? क्या नेताओं की कुर्सियां जनता की जरूरतों…

3 hours ago

मदुरै के दीपथून पर क्यों नहीं जला दीप? सुप्रीम कोर्ट के आदेश, धार्मिक स्वतंत्रता और संवैधानिक मर्यादा की अग्निपरीक्षा

उपशीर्षक: सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश, मद्रास हाईकोर्ट की चेतावनी और संविधान के अनुच्छेद 129,…

5 hours ago

लापरवाह अफसरों पर DM मनीष बंसल का एक्शन! चार अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि, पांच BDO का वेतन रोकने के निर्देश

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में खुली विभागों की पोल, फैमिली आईडी से लेकर अधूरे निर्माण…

6 hours ago

सरकारी नौकरी वाला दामाद या दहेज का सौदा? समाज को आत्ममंथन की जरूरत

सरकारी नौकरी वाला दामाद चाहिए, तो दहेज की मांग पर कैसी चुप्पी?बेटी के सुरक्षित भविष्य…

6 hours ago

गरीब बच्चों के लिए खुलेगा निजी स्कूलों का दरवाजा, दिसंबर से आरटीई आवेदन की उम्मीद

कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मिलेगा निजी विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश का मौका,…

21 hours ago